भारत की इकोनॉमी का इंजन बना गुजरात: राजकोट में बोले PM मोदी— ‘ग्लोबल पार्टनरशिप का नया गेटवे है यह राज्य

गुजरात के राजकोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय समिट का उद्घाटन किया. अमरेली, भावनगर, जामनगर, कच्छ, मोरबी, राजकोट और सुरेंद्रनगर में 3540 एकड़ से ज्यादा एरिया में बने 13 नए स्मार्ट इंडस्ट्रियल एस्टेट इसमें शामिल हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है. बीते वर्षों में भारत ने बहुत तेज प्रगति भी की है और इसमें गुजरात की, आप सभी की बहुत बड़ी भूमिका रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा है. जो आंकड़ें आ रहे हैं, उससे ये साफ है कि भारत से दुनिया की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं. भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. बीते दो दशकों में वाइब्रेंट गुजरात समिट ने लगातार कुछ नया, कुछ विशेष किया है. वाइब्रेंट गुजरात का यह क्षेत्रीय सम्मेलन भी इसका एक उदाहरण बन गया है. ये सम्मेलन गुजरात की क्षेत्रीय संभावनाओं पर ध्यान केंद्रिय करते हुए आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि जब भी वाइब्रेंट गुजरात समिट का मंच सजता है तो मुझे केवल एक समिट नहीं दिखता. मुझे 21वीं सदी कि आधुनिक भारत की वो यात्रा नजर आती है जो एक सपने से शुरू हुई और आज एक अटूट भरोसे तक पहुंच चुकी है.

ग्लोबल ग्रोथ, इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन और पार्टनरशिप का मजबूत मंच

पीएम मोदी ने कहा कि 2 दशकों में वाइब्रेंट गुजरात की ये यात्रा एक ग्लोबल बेंचमार्क बन गई है. अब तक इसके 10 संस्करण हो चुके हैं और हर संस्करण के साथ इस समिट की पहचान और भूमिका दोनों मजबूत होती रही है. मैं वाइब्रेंट गुजरात के समिट के साथ पहले दिन से जुड़ा रहा. शुरूआती दिनों में हमारा लक्ष्य था कि गुजरात के सामर्थ्य से दुनिया परिचित हो, लोग यहां आएं और यहां निवेश करें, और इससे भारत को फायदा हो. लेकिन आज ये समिट निवेश से भी आगे बढ़कर ग्लोबल ग्रोथ, इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन और पार्टनरशिप का एक मंजबूत मंच बन गया है.

‘विकास भी विरासत भी’, ये मंत्र पूरी दुनिया में गूंज रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट को संबोधित करते हुए कहा, 2026 के आरंभ के बाद ये मेरा गुजरात का पहला दौरा है और सुखद इसलिए भी है क्योंकि 2026 की मेरी यात्रा सोमनाथ दादा के चरणों में सिर झुकाकर शुरू हुई है. अब मैं राजकोट में इस शानदार कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा हूं यानी ‘विकास भी विरासत भी’, ये मंत्र पूरी दुनिया में गूंज रहा है. इस दौरान पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे.

16 देशों के 110 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार ले रहे हिस्सा

समिट में अमेरिका और यूरोप सहित 16 देशों के 110 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार हिस्सा ले रहे हैं. इस दौरान 1,500 से अधिक सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि समिट में विपरीत क्रेता-विक्रेता बैठक (आरबीएसएम) के दौरान 1,800 से अधिक व्यावसायिक बैठकें निर्धारित की गई हैं. आमतौर पर विक्रेता अपनी दुकान या स्टॉल लगाकर बैठते हैं और ग्राहक उसके पास सामान देखने आते हैं. आरबीएसएम में खरीदार एक जगह बैठते हैं और विक्रेता उनके पास जाकर अपने उत्पाद दिखाते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Amit Shah on Congress: “राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी”, अमित शाह का कांग्रेस अध्यक्ष पर बड़ा पलटवार     |     Murder In Delhi: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, रेप की भी आशंका; फरार नौकर पर पुलिस को शक     |     Ravi Kishan at Mahakal: उज्जैन में बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे सांसद रवि किशन, भस्म आरती में भाव विह्वल होकर की शिव आराधना     |     Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में बाघ शावक की मौत, आपसी संघर्ष या शिकार? वन विभाग ने शुरू की हाई-लेवल जांच     |     MP Patwari Suicide: भाई की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो पटवारी ने की खुदकुशी, मध्य प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी     |     Lucknow-Indore Economic Corridor: लखनऊ से इंदौर तक बनेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, बुंदेलखंड से पलायन रोकने के लिए मास्टरप्लान तैयार     |     Collector’s Initiative: भीषण गर्मी में कलेक्टर के फैसले ने दी ठंडक, जनसुनवाई में आए लोगों को पिलाया गया ठंडा पानी और शरबत     |     MP High Court: “दिव्यांग बच्चों को स्कूल से कैसे निकाला?” मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा विभाग से मांगी डिटेल रिपोर्ट     |     Bhopal Gas Agency News: भोपाल की दो गैस एजेंसियों से 3000 सिलेंडर गायब, खाद्य विभाग FIR और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी में     |     Chhindwara Coal Mine: छिंदवाड़ा का कोयला ‘सोना’ से कम नहीं! मोआरी खदान फिर से शुरू, WCL को मिली जिम्मेदारी; हजारों को मिलेगा रोजगार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें