GPM Road Accident: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज रफ्तार बाइक का कहर, दो की दर्दनाक मौत; जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क में घूम रहे पांच दोस्तों को पीछे से टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों दोस्तों को इसमें चोट आई.वहीं एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

कैसे हुई घटना ?

मरवाही थाना क्षेत्र के गनैया गांव निवासी दुर्गेश यादव ने कुछ दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी. सोमवार शाम वो अपने घर से मरवाही जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया. मरवाही-लोहारी मुख्य मार्ग पर महादेव वाटिका के सामने सड़क किनारे टहल रहे पांच दोस्तों को बाइक चालक दुर्गेश यादव ने अपनी तेज रफ्तार पल्सर बाइक से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में एक युवक की मौत

हादसे में रवि चंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. वहीं ईश्वर केवट और कृष्णा केवट को सिर में गंभीर चोटें आई हैं.दोनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है. वहीं आदित्य केवट का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया, जबकि योगेश्वर केवट का हाथ टूटा है.

बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत
दुर्घटना में बाइक चालक दुर्गेश यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया था. सभी घायलों को तत्काल मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रवि चंद्रा को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल दुर्गेश यादव सहित अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहां इलाज के दौरान बाइक सवार दुर्गेश यादव की भी मौत हो गई.

बाइक अत्यधिक रफ्तार में थी और अचानक पीछे से टक्कर मार दी. जिससे हम सब संभल नहीं पाए. घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई- आदित्य केवट, घायल

मरवाही पुलिस फिलहाल मामले में अपराध दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है.वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा का कहना है मामले में जांच जारी है और घटना की वजह बाइक का रफ्तार में होना है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Kerala Blast: केरल की पटाखा यूनिट में भीषण ब्लास्ट, 6 की मौत और 40 घायल; मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     Sabarimala Case: सबरीमाला मंदिर में भेदभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, क्या संविधान वंचितों के अधिकारों की रक्षा नहीं करेगा?     |     Ludhiana Auto Protest: लुधियाना में ऑटो चालकों का जबरदस्त प्रदर्शन, मांगों को लेकर घेरा DC ऑफिस; शहर में लगा भारी ट्रैफिक जाम     |     Road Accident: स्कूटी सवार बहू-ससुर के साथ दर्दनाक हादसा, मां की मौत से 2 मासूम बच्चियों के सिर से उठा साया; इलाके में शोक     |     Ludhiana Vigilance Action: लुधियाना में विजिलेंस का बड़ा छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू हुआ SHO; भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई     |     Amritsar Drug Seized: अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद; 5 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार     |     Germany Gurdwara Clash: जर्मनी के गुरुद्वारे में सिखों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, बीच सड़क उतरीं पगड़ियां; कई लोग घायल     |     Jalandhar News: जालंधर में 15 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, खुलासा होने पर उड़े परिजनों के होश; अब पुलिस ने दर्ज किया केस     |     Ayushman-Chirayu Scheme: हरियाणा में आयुष्मान और चिरायु योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार का मास्टर प्लान, अब ऐसे पकड़े जाएंगे ‘धोखेबाज’ अस्पताल     |     Faridabad Road Rage: फरीदाबाद में सरेराह दबंगई! बाइक को टक्कर मारने के बाद कार सवारों ने युवक को बीच सड़क पीटा; वीडियो वायरल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें