Bhilai News: सेक्टर 6ए मार्केट में प्रीमियम शराब दुकान का विरोध, व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन; सुरक्षा पर उठाए सवाल

भिलाई : भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 6 के ए मार्केट में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर प्रीमियम शराब दुकान खोले जाने के फैसले का स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधि विरोध कर रहे हैं. सोमवार को आबकारी विभाग ने जैसे ही दुकान शुरु की विरोध का माहौल बन गया. विरोध स्वरूप सेक्टर 6 मार्केट के व्यापारी, स्थानीय नागरिक और कांग्रेस के नेता समेत कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते दिखे.

”व्यस्त बाजार में शराब दुकान का खुलना गलत”

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सेक्टर 6 ए मार्केट भिलाई का प्रमुख और सबसे व्यस्त बाजार है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में परिवार, महिलाएं और बच्चे खरीदारी के लिए पहुंचते हैं. ऐसे स्थान पर शराब दुकान खोलना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे शहर की सामाजिक छवि भी प्रभावित होगी.लोगों ने इस फैसले को भिलाई की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक मूल्यों पर सीधा हमला बताया है.

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दुकान को कहीं और स्थानांतरित नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. आपको बता दें कि इसके पहले खुर्सीपार गेट के पास मौजूद शराब दुकान को लेकर भी हंगामा हुआ था. शराब दुकान के कारण आए दिन मारपीट की घटनाएं होती थी. मारपीट के दौरान हत्या की वारदात के बाद शराब की दुकान को स्थानांतरित किया गया. अब एक बार फिर व्यस्ततम बाजार में शराब दुकान खोलने का विरोध हो रहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Pahalgam Tragedy: पहलगाम में जान गंवाने वाले IB अधिकारी के परिवार का छलका दर्द, बोले- “बोझ बन गई है जिंदगी, जख्म भरते नहीं”     |     Kerala Blast: केरल की पटाखा यूनिट में भीषण ब्लास्ट, 6 की मौत और 40 घायल; मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     Sabarimala Case: सबरीमाला मंदिर में भेदभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, क्या संविधान वंचितों के अधिकारों की रक्षा नहीं करेगा?     |     Ludhiana Auto Protest: लुधियाना में ऑटो चालकों का जबरदस्त प्रदर्शन, मांगों को लेकर घेरा DC ऑफिस; शहर में लगा भारी ट्रैफिक जाम     |     Road Accident: स्कूटी सवार बहू-ससुर के साथ दर्दनाक हादसा, मां की मौत से 2 मासूम बच्चियों के सिर से उठा साया; इलाके में शोक     |     Ludhiana Vigilance Action: लुधियाना में विजिलेंस का बड़ा छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू हुआ SHO; भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई     |     Amritsar Drug Seized: अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद; 5 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार     |     Germany Gurdwara Clash: जर्मनी के गुरुद्वारे में सिखों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, बीच सड़क उतरीं पगड़ियां; कई लोग घायल     |     Jalandhar News: जालंधर में 15 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, खुलासा होने पर उड़े परिजनों के होश; अब पुलिस ने दर्ज किया केस     |     Ayushman-Chirayu Scheme: हरियाणा में आयुष्मान और चिरायु योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार का मास्टर प्लान, अब ऐसे पकड़े जाएंगे ‘धोखेबाज’ अस्पताल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें