Google Gemini हुआ पहले से ज्यादा ‘स्मार्ट’, ऐप में जुड़ा Personal Intelligence फीचर

AI की दौड़ में हर कंपनी आगे रहना चाहती है, यही वजह है कि हर कुछ समय बाद एआई असिस्टेंट को स्मार्ट बनाने के लिए नए फीचर को लाया जाता है. अब Google ने भी Gemini को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए इसमें नए Personal Intelligence फीचर को शामिल किया है. जेमिनी में जुड़े इस नए फीचर के आने के बाद अब यूजर्स को पहले से ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस और सटीक जवाब मिलेंगे.

Google CEO Sundar Pichai ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ये कदम जेमिनी ऐप के यूज़र्स की सबसे बड़ी रिक्वेस्ट में से एक को पूरा करता है. पर्सनल इंटेलिजेंस के आने से अब यूजर्स को पहले से ज्यादा सटीक जवाब मिलेंगे, इसके अलावा यूजर्स अब जेमिनी ऐप को चुनिंदा गूगल ऐप्स से भी कनेक्ट कर सकते हैं. पिचाई ने कहा, हमारे यूजर्स की सबसे बड़ी रिक्वेस्ट को पूरा करते हुए, हम @GeminiApp में पर्सनल इंटेलिजेंस को शामिल कर रहे हैं. अब आप और भी ज्यादा बेहतर एक्सपीरियंस के लिए Google Apps से सुरक्षित रूप से कनेक्ट कर सकते हैं.

गूगल के अनुसार, ये नया फीचर एडवांस्ड रीजनिंग क्षमताओं और कनेक्टेड सोर्स से खास जानकारी निकालने की क्षमता को एक साथ लाने के लिए डिजाइन किया गया है. अब जेमिनी यूजर की जरूरतों को और भी बेहतर ढंग से समझते हुए जवाब दे पाएगा. उदाहरण के लिए, कनेक्ट होने के बाद ऐप ज्यादा कॉन्टेक्स्ट-अवेयर और पर्सनलाइज़्ड जवाब देने के लिए ईमेल या फ़ोटो से डिटेल्स का इस्तेमाल कर सकता है.

गूगल ने यह भी बताया कि नए फीचर में प्राइवेसी को सबसे ज्यादा अहमियत दी गई है. पिचाई ने जोर देकर कहा कि यूजर्स अपने डेटा और ऐप कनेक्शन पर पूरी तरह कंट्रोल रख सकते हैं. कंपनी ने साफ किया कि यूजर्स को खुद चुनना होगा कि किन Google ऐप्स को Gemini ऐप से कनेक्ट करना चाहते हैं. डिफॉल्ट रूप से, कोई भी ऐप कनेक्ट नहीं होता है जिससे ये सुनिश्चित होता है कि यूजर्स की पर्सनल जानकारी और ऐप पर उनका पूरा कंट्रोल होगा.

ध्यान दें: Personal Intelligence फीचर को बीटा वर्जन के तौर पर रोल आउट किया जा रहा है. गूगल ने कहा कि अमेरिका में गूगल AI प्रो और AI अल्ट्रा सब्सक्राइबर के लिए बीटा रोलआउट शुरू हो गया है. यह फीचर वेब, एंड्रॉयड और iOS सहित कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें