अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: काली कमाई के खेल का होगा पर्दाफाश, PMLA के तहत केस की तैयारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस पर शिकंजा कस लिया है. हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस लाल किला इलाके में हुए आतंकी धमाके बाद सुर्खियों में आई थी. दरअसल, धमाका करने वाले आतंकी डॉक्टरों ने इसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी. यूनिवर्सिटी का नाम सामने आने के बाद ED ने इसकी जांच शुरू की थी.

ED अब धमाके की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस को मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत अटैच करने की तैयारी कर रही है. इस पूरे मामले को लेकर ED इस बात की जांच कर रही है कि यूनिवर्सिटी के निर्माण में लगाए गए फंड कथित प्रोसीड्स ऑफ क्राइम से तो नहीं आए. सूत्रों से पता चला है कि ED अधिकारियों को संंदेह है कि अवैध तरीके से जुटाई गई रकम को फरीदाबाद के धौज इलाके में स्थित यूनिवर्सिटी की इमारतों के निर्माण में खपाया गया.

ग्रुप का चेयरमैन नवंबर 2025 में हो चुका गिरफ्तार

दरअसल, लाल किले के पास धमाका होने के बाद जांच के दौरान अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को नवंबर में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था. इसके बाद ED की जांच के दौरान कैंपस की कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आई थीं. दावा है कि ED की जांच में अल फलाह ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे शिक्षण संस्थानों के छात्रों के साथ धोखाधड़ी की बात सामने आई थी. साथ ही पता चला था, इन शिक्षण संस्थानों के पास पढ़ाने के लिए जरूरी वैध मान्यता नहीं थी.

ED ने शुरू की संपत्तियों की जांच

ED की टीम अभी अल फलाह ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों की पहचान कर रही है. साथ ही उसका मार्केट वेल्यु का पता कर रही है. बताया जा रहा है कि यह जांच अभी कुछ और दिनों तक चलने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक, जांच खत्म होने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत आदेश जारी कर संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

415.10 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप

ED के मुताबिक, सिद्दीकी के निर्देश पर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ट्रस्ट ने फर्जी मान्यता और गलत दावों के जरिए छात्रों व अभिभावकों को गुमराह कर कम से कम 415.10 करोड़ की अवैध कमाई की. सूत्रों के मुताबिक, ED कम से कम पांच ऐसे मामलों की भी जांच कर रही है, जहां दिल्ली में कुछ जमीन के टुकड़ों को हासिल करने के लिए जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) से जुड़े दस्तावेजों को सिद्दीकी से जुड़े ट्रस्ट के कहने पर जाली बनाया गया था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Amit Shah on Congress: “राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी”, अमित शाह का कांग्रेस अध्यक्ष पर बड़ा पलटवार     |     Murder In Delhi: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, रेप की भी आशंका; फरार नौकर पर पुलिस को शक     |     Ravi Kishan at Mahakal: उज्जैन में बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे सांसद रवि किशन, भस्म आरती में भाव विह्वल होकर की शिव आराधना     |     Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में बाघ शावक की मौत, आपसी संघर्ष या शिकार? वन विभाग ने शुरू की हाई-लेवल जांच     |     MP Patwari Suicide: भाई की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो पटवारी ने की खुदकुशी, मध्य प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी     |     Lucknow-Indore Economic Corridor: लखनऊ से इंदौर तक बनेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, बुंदेलखंड से पलायन रोकने के लिए मास्टरप्लान तैयार     |     Collector’s Initiative: भीषण गर्मी में कलेक्टर के फैसले ने दी ठंडक, जनसुनवाई में आए लोगों को पिलाया गया ठंडा पानी और शरबत     |     MP High Court: “दिव्यांग बच्चों को स्कूल से कैसे निकाला?” मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा विभाग से मांगी डिटेल रिपोर्ट     |     Bhopal Gas Agency News: भोपाल की दो गैस एजेंसियों से 3000 सिलेंडर गायब, खाद्य विभाग FIR और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी में     |     Chhindwara Coal Mine: छिंदवाड़ा का कोयला ‘सोना’ से कम नहीं! मोआरी खदान फिर से शुरू, WCL को मिली जिम्मेदारी; हजारों को मिलेगा रोजगार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें