धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसेवक

महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शिवाजी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंंने कहा कि चार बच्चे पैदा करो, उनमें से एक को संघ का स्वयंसेवक बनाओ. वह दुर्गा मंदिर भूमिपूजन के लिए पहुंचे थे. शास्त्री ने कहा कि भारत की धर्म और संस्कृति लगातार आगे बढ़ रही है.

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सनातन धर्म की बढ़ती प्रतिष्ठा पर जोर देते हुए कहा कि आज भारत में धर्म और संस्कृति का गौरव लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर दुर्गा मंदिर का भूमिपूजन भी किया गया, जिसे उन्होंने भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक बताया.

अपने संबोधन में शास्त्री ने इतिहास का उल्लेख करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वामी रामदास का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि जब शिवाजी महाराज युद्ध करते-करते थक गए थे और उन्होंने राज्य त्यागने की इच्छा जताई, तब स्वामी रामदास ने उन्हें कर्तव्य का बोध कराया और राज्य संचालन की जिम्मेदारी निभाने को कहा. उन्होंने कर्तव्य और राष्ट्र सेवा के महत्व को भी रेखांकित किया.

RSS की तारीफ

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि संघ के प्रमुखों और स्वयंसेवकों ने भारत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है. उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई आपदा आती है, संघ के कार्यकर्ता बिना भेदभाव के सेवा कार्यों में जुट जाते हैं.

धीरेंद्र शास्त्री ने भारत को एकमात्र ऐसा देश बताया जहां भारत माता की जय का उद्घोष पूरे गर्व के साथ किया जाता है. उन्होंने कहा कि भारत माता और दुर्गा माता का आशीर्वाद इस देश पर है और यह देवशक्तियों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Lashkar Commander Killed: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मारकर हत्या     |     Rinku Singh: ‘मुझे संकटमोचन नहीं, इस नाम से पुकारें’; रिंकू सिंह ने खुद बताया अपना पसंदीदा नाम     |     Balbir Singh on AAP: बलवीर सिंह को भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर, राघव चड्ढा एपिसोड की बताई पूरी कहानी     |     Hydration Tips: शरीर में पानी की कमी दूर करेंगे मखाना और पोहा, जानें गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के बेस्ट तरीके     |     Indian IT Sector: AI और ग्लोबल मंदी से भारतीय आईटी सेक्टर को 115 बिलियन डॉलर का घाटा, संकट में हजारों नौकरियां     |     School Holidays 2026: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा, जानें आपके राज्य में कब से बंद होंगे स्कूल     |     Israel Election: नेतन्याहू की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व PM बेनेट और लैपिड ने चुनाव से पहले मिलाया हाथ, बनाया नया मोर्चा     |     Weather Update: दिल्ली में आज हीटवेव का येलो अलर्ट, 48 घंटे में पलटेगा मौसम; हिमाचल में बर्फबारी और यूपी-बिहार का जानें हा     |     AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति को भेजी अर्जी     |     Rahul Gandhi at Gargi College: ‘Gen Z हमारा भविष्य’, गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल गांधी?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें