Bihar Transport News: बिहार में कॉमर्शियल बाइक के लिए अब सिर्फ ₹1150 में मिलेगा 5 साल का परमिट, घर बैठे मिलेगा रोजगार

बिहार में अब युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कॉमर्शियल बाइक के लिए भी परमिट मिलेगा. कोई भी नागरिक यह परमिट परिवहन सेवा शुरू कर सकता है. एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसा होने से रोजगार के मौके बढ़ेंगे. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा. हालांकि, नए नियमों में ये कहा गया है कि कॉमर्शियल बाइक चालकों को प्रति किलोमीटर किराया तय कर परिवहन विभाग को बताना होगा. बाइक सर्विस शुरू करने के लिए 1150 रुपए में ऑल बिहार का परमिट मिलेगा, जो पांच साल के लिए होगा. पहले के मुकाबले 50 फीसदी कम शुल्क लगेगा. हालांकि इन्हें एनएच पर चलने की अनुमति नहीं होगी.

जानकारी के मुताबिक, पटना- गया, मुजफ्फरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में ऑटो चलाने के लिए सस्ती दर पर परमिट मिल रहा है. डीजल या पेट्रोल ऑटो के लिए 1650 रुपए, जबकि सीएनजी के लिए 1150 रुपए शुल्क है. यह भी पांच साल के लिए होगा. वहीं, 35 जिलों में व्यावसायिक वाहन सेवा के लिए सस्ती दर पर पांच साल के लिए ऑल बिहार परमिट मिलेगा. वाहन इन 35 जिलों में ग्रामीण से लेकर जिला मुख्यालय तक सवारियां ढो सकते हैं. हालांकि, आबादी के मद्देनजर इन्हें पटना, गया और मुजफ्फरपुर नगर निगम व नगर परिषद् क्षेत्रों में परिचालन की अनुमति नहीं होगी.

वाहनों के लिए अलग-अलग परमिट शुल्क

हालांकि, इसके लिए अलग-अलग परमिट शुल्क तय किया गया है. जहां बाइक के लिए 1150, वहीं ऑटो रिक्शा के लिए 1650, सीएनजी ऑटो और मोटर कैब के लिए 1150, मैक्सी कैब के लिए 3150, मैक्सी कैब और मिनी बस एक क्षेत्र के लिए 5150, जबकि ऑल बिहार के लिए 7150 रुपए का परमिट के लिए शुल्क देना होगा. वहीं मिनी बस और बड़ी के लिए 9000 रुपए देना होगा जो दो से अधिक क्षेत्र के लिए निर्धारित किया गया है. वहीं ये भी कहा गया है कॉमर्शियल परमिट रखने वाले वाहन एनएच पर नहीं चला सकेंगे.

युवाओं को मिलेगा रोजगार

ऑटो ऑल बिहार परमिट में जिले से गुजर रहे एनएच पर ऑटो चलाने की अनुमति नहीं होगी. एनएच पर चलाते पकड़े जाते हैं तो कार्रवाई होगी. सिर्फ अनिवार्य कार्य के लिए अनुमति दी जाएगी. विभाग ने यह शर्त लगाई है ट्रांसपोर्ट विशेषज्ञ ने कहा कि युवाओं को रोजगार मिलेगा. ट्रांसपोर्ट विशेषज्ञ राजकुमार झा के मुताबिक कॉमर्शियल बाइक परमिट से राज्य में युवाओं को रोजगार मिलेगा. साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं मिल रही है, उस जगह बाइक सेवा मिल सकेगी.

वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए पटना डीटीओ उपेंद्र कुमार पाल ने कहा कि हर साल करीब 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा. बाइक को कॉमर्शियल में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कोई भी व्यक्ति बाइक परमिट ले सकते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bihar News: बिहार में राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द, CM सम्राट चौधरी ने पलटा विजय सिन्हा का फैसला; कर्मियों में खुशी     |     Lucknow KGMU: लखनऊ केजीएमयू में 12वीं पास बना फर्जी डॉक्टर, एमबीबीएस की फर्जी डिग्री के साथ डॉ. हसम गिरफ्तार     |     Prayagraj Junction News: प्रयागराज जंक्शन की ‘संगमरमर मस्जिद’ को रेलवे ने थमाया नोटिस, 27 अप्रैल तक खाली करने का अल्टीमेटम     |     Bihar Transport News: बिहार में कॉमर्शियल बाइक के लिए अब सिर्फ ₹1150 में मिलेगा 5 साल का परमिट, घर बैठे मिलेगा रोजगार     |     ढाई साल तक एडल्ट जेल में क्यों रहा नाबालिग?” सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, पीड़ित को 5 लाख हर्जाना देने का आदेश     |     West Bengal Politics: बंगाल में कैसा रहेगा कांग्रेस का प्रदर्शन? सचिन पायलट ने किया जीत का दावा, BJP और TMC को जमकर घेरा     |     Pahalgam Tragedy: पहलगाम में जान गंवाने वाले IB अधिकारी के परिवार का छलका दर्द, बोले- “बोझ बन गई है जिंदगी, जख्म भरते नहीं”     |     Kerala Blast: केरल की पटाखा यूनिट में भीषण ब्लास्ट, 6 की मौत और 40 घायल; मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     Sabarimala Case: सबरीमाला मंदिर में भेदभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, क्या संविधान वंचितों के अधिकारों की रक्षा नहीं करेगा?     |     Ludhiana Auto Protest: लुधियाना में ऑटो चालकों का जबरदस्त प्रदर्शन, मांगों को लेकर घेरा DC ऑफिस; शहर में लगा भारी ट्रैफिक जाम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें