Bhagalpur News: गर्लफ्रेंड की शादी से नाराज प्रेमी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, भागलपुर में 6 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले शिवनंदनपुर गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी की खबर से आहत होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. करीब 6 घंटे तक युवक का टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. काफी मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया. इस दौरान मौके पर गांव वालों की भारी भीड़ जुट गई थी.

गांव वालों के अनुसार, युवक सुबह करीब 4 बजे टावर पर चढ़ गया. उसके पास एक मोबाइल फोन भी था और वह ऊपर से लगातार बातचीत कर रहा था. बताया जा रहा है कि युवक उसी टावर में काम करता है. घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना की पुलिस, एसपी संयम राजा और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. युवक की पहचान पूर्णिया निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है, जबकि उसकी प्रेमिका पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है.

6 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

करीब 6 घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और प्रशासन लगातार युवक को समझाने में जुटे रहे. आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई. यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि प्यार में असफलता कभी-कभी लोगों को ऐसे खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर कर देती है, जिससे उनकी जान भी जोखिम में पड़ सकती है.

जान जोखिम में डाल रहे लोग

बता दें कि यह कोई पहला घटना नहीं, इससे पहले भी देश के कई हिस्सों से लगातार ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जहां लोग कई बार प्यार के लिए तो कई बार न्याय के लिए जान जोखिम डालने का मजबूर हो जाते हैं. ऐसे ही एक मामला रविवार को ही बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड स्थित पसहरा गांव से सामने आया है, जहां पारिवारिक कलह से टूटा युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया था. हालांकि, पिता की कोशिशों के बाद बेटा नीचे उतर आया.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार     |     जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को मिली चुनौती     |     उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ     |     धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्रॉले ने वैन को रौंदा     |     हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का लगा भारी हुजूम     |     दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक     |     उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं को नोटिस     |     वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब     |     ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई     |     चीन में ‘टाइफून डॉल्फिन’ का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें