टोंक में बड़ी साजिश नाकाम! 150 किलो विस्फोटक के साथ दो धरे गए, दहलाने की थी तैयारी?

राजस्थान की टोंक पुलिस की DST (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) टीम ने बड़ी कार्यवाही की है. टीम ने भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की है. इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी जब्त किया है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बूंदी से टोंक की ओर एक कार में विस्फोटक सामग्री की सप्लाई ले जाई जा रही है. जिसके बाद टीम ने बरौनी थाना इलाके में नाकाबंदी की और एक संदिग्ध मारुति सियाज गाड़ी को रोका. तलाशी के दौरान कार के अंदर से विस्फोटक का जखीरा बरामद हुआ, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.

150 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त

DST टीम ने बूंदी से टोंक लाए गए करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट को कार से जब्त किया. साथ ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो बूंदी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. यह विस्फोटक एक मारुति सियाज कार में भरकर बूंदी जिले के करवर से टोंक लाया था.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

DST टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बूंदी से टोंक की ओर विस्फोटक सामग्री की सप्लाई की जा रही है.सूचना के आधार पर बरौनी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर मारुति सियाज कार को रोका गया. तलाशी के दौरान कार में यूरिया खाद के कट्टों में छिपाकर रखा गया 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट, इसके साथ 200 डेंजर एक्सप्लोसिव कार्टेज और सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल (कुल करीब 1100 मीटर) बरामद किए गए.

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र पुत्र भंवरलाल (उम्र 48 वर्ष) और सुरेंद्र मोची पुत्र दुलीलाल (उम्र 33 वर्ष) के रूप में हुई है. ये दोनों थाना करवर, जिला बूंदी के रहने वाले हैं. दोनों आरोपी विस्फोटक सामग्री को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे. फिलाहल पुलिस आरोपियों से विस्फोटक सामग्री की सप्लाई और इसके उपयोग को लेकर पूछताछ कर रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें