Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं

हाथों में पिया के नाम की मेहंदी और आंखों में सुहाग की चमक लिए जिस दुल्हन को अपने जीवन की नई शुरुआत करनी थी. वह आज सदर अस्पताल में टूटे सपनों और बिखरे अरमानों के साथ एडमिट है. जयमाला के मंच तक पहुंचने से पहले ही वह अचानक थकावट के कारण बेहोश हो गई. इस एक पल ने उसकी पूरी जिंदगी का रुख बदल दिया. होश में आने वह उस समय सदमे में आ गई, जब उसे पता चला कि दूल्हे और बारातियों ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया है.

अस्पताल के बेड पर लेटी युवती अब सिर्फ एक ही बात दोहरा रही है कि ‘हमार जिंदगी बर्बाद हो गईल, अब हम कहा जाई, अब जी कर हम का करब…’ उसकी आंखों से बहते आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे. मानों हर बूंद उसके टूटे सपनों की कहानी कह रही हो. हाथों की मेहंदी अभी सूखी भी नहीं थी कि रिश्तों की डोर ही टूट गई. परिजनों के दिल पर भी दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. शादी की खुशियों वाली घर में मातमी सन्नाटा परस गया है.

रिसॉर्ट में होनी थी शादी

दरअसल, भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी सनदिया गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा ने अपनी छोटी बेटी रानी कुमारी की शादी उदवंतनगर प्रखंड के छोटा सासाराम गांव निवासी जय प्रकाश शर्मा से तय की थी. दुल्हा जय प्रकाश बैंगलोर में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है. रानी का तिलक कार्यक्रम 14 फरवरी, हल्दी 19 फरवरी और शादी 20 फरवरी को होनी थी. सभी वैवाहिक कार्यक्रम रानी के घर छोटकी सनदिया से हुए ,जबकि शादी लड़के के परिवार की रजामंदी से छोटा सासाराम गांव के ही एक निजी रिसॉर्ट से होना था.

इकलौती बेटी की शादी टूटी

सुरेंद्र शर्मा के दो बेटे सिंटू शर्मा एवं रितेश शर्मा और रानी इकलौती बेटी है. सुरेंद्र पेशे से एक छोटे व्यवसायी है. उनका एक छोटी सी हार्डवेयर का दुकान है. उन्होंने अपने होने वाले दामाद को एक बाइक, बेड, बर्तन, कपड़े समेत अन्य जरूरत का सामान दिया था. दुल्हन के पिता सुरेंद्र ने बताया कि कभी भी मेरी बेटी की तबियत खराब नहीं होती थी. शादी के दिन जयमाल स्टेज पर जाने से ठीक पहले वह अचानक रोने और चिल्लाने लगी.

‘पहले बेटी का इलाज कराओ’

सभी लड़की को संभालने लगे. वह जयमाल स्टेज पर चढ़ नहीं पाई. दूल्हा स्टेज पर दुल्हन के हाथ पकड़कर ऊपर ला ही रहा था कि बेटी बेहोश हो गई. इसके बाद हम लोग उसे होटल के दूसरे कमरे में लेकर चले गए. पिता ने बताया कि शादी कई रस्में पूरी कर ली गई थी. दुल्हन के बेहोश होते ही बारात वापस लौट गई. बाद में उन्होंने शादी में दी गई बाइक भी लौट दी. इस दौरान लड़के के परिवार वालों ने कहा कि आपकी बेटी पहले से बीमार है. पहले उसका इलाज कराई, अगर सब ठीक रहता है तो देखा जाएगा , लेकिन अभी शादी नहीं होगी.

मातम में बदला माहौल

पिता ने कहा कि शादी में लाखों रुपये खर्च हुए है. घर में रिश्तेदार आए हुए है. बावजूद उसके लड़के वालों ने एक भी बात नहीं मानी. देखते ही देखते ही शादी की खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया.दुल्हन की मां बसंती देवी ने बताया कि बेटी बाजार से लेकर घर का सारा काम करती थी. भागदौड़ में अच्छे से खाना तक नहीं खाती थी. कभी इस तरह से रानी बेहोश नहीं हुई थी. शादी के भागदौड़ में थकावट के कारण स्टेज पर जाने से पहले ही बेहोश हो गई.

हम लोगों ने लड़के के परिवार वालों से वक्त तक मांगा था कि बेटी को अस्पताल से दिखवाकर लाते है, लेकिन दूल्हा एवं उसका परिवार वाले नहीं माने और वो शादी किए बिना चले गए. जब हम लोग बेटी को अस्पताल से ठीक होने के बाद वापस लेकर पहुंचे तो देखा कि सभी बाराती लोग चले गए है. सदर अस्पताल में दुल्हन का इलाज करने वाले डॉक्टर आरएन यादव ने बताया कि शुक्रवार की देर रात लड़की को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था.

‘सब कुछ नॉर्मल था’

परिवार वालों की ओर से बताया गया कि बार-बार बेहोश हो रही है. हमने पहले ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन जांच कराई, सब कुछ नॉर्मल था. कमजोरी के कारण लड़की को चक्कर आ रहा था. लड़की का इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार किया और उसे वार्ड में भर्ती कर ऑब्जर्वेशन में रखा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ludhiana News: लुधियाना में मिलावटखोरों पर फूड सेफ्टी टीम का बड़ा एक्शन, कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी और सैंपल जब्त     |     Jalandhar News: जालंधर में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, वारदात से इलाके में दहशत; जांच में जुटी पुलिस     |     Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी के दाम स्थिर; जानें अपने शहर में 22ct और 24ct सोने का ताजा भाव     |     Ferozepur News: फिरोजपुर में पत्नी ने पति को बाथरूम में किया बंद, घर से हुई फरार; पुलिस तक पहुँचा मामला     |     भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं: कोर्ट ने जारी किया सख्त आदेश, HUDA के दो पूर्व अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज     |     Haryana Housing Scheme: हरियाणा में 2,646 परिवारों का घर का सपना सच, पक्का मकान बनाने के लिए सरकार देगी 2.5 लाख की मदद     |     खाकी का फर्ज: शहीद जेल वार्डन ने अंगदान कर 5 लोगों को दिया नया जीवन, जाते-जाते दुनिया में कायम की मिसाल     |     Karnal Police Encounter: करनाल में आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, नांदल गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार     |     South Haryana: दक्षिण हरियाणा बिजली निगम का बड़ा एक्शन, 500 क्रशरों पर 100 करोड़ का बकाया; अब कटेंगे कनेक्शन     |     ’30 मीटर दूर गिरते रहे बम-मिसाइल’: मौत को मात देकर वतन लौटा निखिल, सुनाई युद्ध के मैदान की खौफनाक दास्तान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें