Balod Crime News: बालोद में युवती का शव मिलने से मची अफरा-तफरी, हत्या की आशंका; पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर

बालोद: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले बालोद में एक युवती की लाश अधजली अवस्था में मिली है. पूरी घटना अर्जुंदा थाना क्षेत्र के चीचा गांव की है.सूचना मिलने पर बालोद एसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती चीचा गांव की निवासी है और उसकी उम्र 21 साल है. बालोद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है. उसके बाद इस केस की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस हत्या की आशंका जता रही है.

पराली के ढेर में मिली लाश

बालोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने आज सुबह चीचा गांव में युवती की लाश देखी और उसके बाद पुलिस को सूचना दी. युवती का शव पराली के ढेर में रखा हुआ था और पराली में आग लगाई गई थी. पराली से ज्यादा धुआं निकलने पर लोगों को शक हुआ. उसके बाद लोगों ने जब जाकर देखा तो उसमें एक लाश थी. इसके बाद चीचा गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पराली से शव को निकाला. युवती का शव बुरी तरह झुलस चुका है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.

हत्या की आशंका

घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसे पराली के साथ जला दिया गया. मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ साइबर पुलिस की टीम भी इस केस पर काम कर रही है. इसके अलावा फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया है. टीम मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है.

एसपी केस की कर रहे बारीकी से जांच

बालोद एसपी खुद इस केस की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही युवती के कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाले जा रहे हैं. जिससे यह पता लगाया जा सके कि युवती आखिरी बार किसके संपर्क में थी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल     |     Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— ‘डराने-धमकाने की राजनीति नहीं चलेगी’     |     Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण फैलाने के गंभीर आरोप     |     Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; ‘आप’ विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माहौल तनावपूर्ण     |     Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी     |     Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— “पंजाब को ममता का बंगाल नहीं बनने देंगे”     |     Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; ‘X’ पर पोस्ट कर स्थिति की साफ     |     Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति की मांगी दुआ     |     SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों में भारी दहशत     |     Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोग गंभीर रूप से घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें