इंदौर के MY अस्पताल का बुरा हाल! मरीजों की OPD में बिल्ली ने दिया 3 बच्चों को जन्म, डीन का जवाब सुन रह जाएंगे हैरान

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एम वाय अस्पताल एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सुर्खियों में है. छह महीने पहले इसी अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों की मौत हो गई थी, जिसने प्रदेशभर में अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए थे. अब अस्पताल के ओपीडी में बिल्ली के बच्चों के जन्म लेने की घटना ने मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर फिर से गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं.

अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में एक बिल्ली ने तीन बच्चों को जन्म दिया. बिल्ले के बच्चे ओपीडी परिसर में घूमते दिखे, जिसका वीडियो भी सामने आया है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि बिल्लियों की मौजूदगी केवल सामान्य क्षेत्रों तक सीमित नहीं रही, बल्कि एचआईवी संक्रमित मरीजों के संवेदनशील वार्ड और मेडिसिन स्टोर तक उनकी पहुंच बनी रही. इससे संक्रमण फैलने और दवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है.

ओपीडी में जानवरों की आवाजाही से संक्रमण का खतरा

केंद्र सरकार की ओर से एचआईवी संक्रमित मरीजों को हर माह हजारों रुपये मूल्य की निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. अस्पताल की ओपीडी और दवा वितरण रूम में गंदगी और पशुओं की आवाजाही के कारण इन दवाओं के खराब होने की आशंका बनी रहती है. विशेष रूप से एचआईवी संक्रमित नवजातों को दी जाने वाली आवश्यक दवाएं, जैसे सेप्ट्रोन, भी जोखिम में बताई जा रही हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी दवाओं की शुद्धता और सुरक्षित भंडारण बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इनमें मामूली दूषण भी मरीजों के लिए घातक हो सकता है.

चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि एआरटी के एकीकृत परामर्श केंद्र के कुछ कर्मचारी स्वयं बिल्लियों की देखभाल करते पाए गए. इससे अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. इससे पहले भी अस्पताल में स्वच्छता और कीट-नियंत्रण में लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं. हाउसकीपिंग व्यवस्था संभाल रही बीवीजी कंपनी पर पूर्व में 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है, बावजूद इसके स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिखा. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव की कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठ रही हैं.

क्या बोले मेडिकल कॉलेज के डीन?

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर लापरवाही माना है. उन्होंने स्वीकार किया कि ओपीडी क्षेत्र में बिल्ली के तीन बच्चे मिले थे, जिनमें से दो को रेस्क्यू कर लिया गया है और तीसरे को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है. डीन ने कहा कि मरीजों के बीच बिल्लियों की मौजूदगी संक्रमण और बीमारियों के फैलाव को बढ़ावा दे सकती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पेस्ट एवं एनिमल कंट्रोल व्यवस्था संभाल रही एजेंसी के कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की दोबारा रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं अस्पताल की स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं. मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि यदि बड़े सरकारी अस्पतालों में ही इस प्रकार की लापरवाही जारी रही तो गरीब और गंभीर रोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना कठिन हो जाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Amritsar Drug Seized: अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद; 5 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार     |     Germany Gurdwara Clash: जर्मनी के गुरुद्वारे में सिखों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, बीच सड़क उतरीं पगड़ियां; कई लोग घायल     |     Jalandhar News: जालंधर में 15 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, खुलासा होने पर उड़े परिजनों के होश; अब पुलिस ने दर्ज किया केस     |     Ayushman-Chirayu Scheme: हरियाणा में आयुष्मान और चिरायु योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार का मास्टर प्लान, अब ऐसे पकड़े जाएंगे ‘धोखेबाज’ अस्पताल     |     Faridabad Road Rage: फरीदाबाद में सरेराह दबंगई! बाइक को टक्कर मारने के बाद कार सवारों ने युवक को बीच सड़क पीटा; वीडियो वायरल     |     इलाज के नाम पर दरिंदगी: कथित डॉक्टर ने महिला मरीज से की अश्लील हरकत, पुलिस ने दर्ज किया केस; आरोपी की तलाश तेज     |     Nursing Officer Death Case: नर्सिंग ऑफिसर की मौत का खुला राज! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, सामने आई मौत की असली वजह     |     Haryana Bus Pass News: हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी चलेंगे ‘बस पास’, परिवहन आयुक्त ने जारी किए सख्त आदेश     |     रिश्तों का कत्ल: कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म, साल भर तक जान से मारने की धमकी देकर बुझाता रहा हवस की प्यास     |     Pehowa Theft: पिहोवा में दो शराब ठेकों के ताले टूटे, हजारों की नकदी ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें