Babulal Marandi FIR: गिरिडीह के होटल में बैठक करने पर बाबूलाल मरांडी समेत 50 पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

गिरिडीहः भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह प्राथमिकी फ्लाइंग स्क्वाड टीम (एफएसटी) के मोहम्मद मंसूर की शिकायत पर दर्ज हुई है. मामला चुनाव प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद होटल में बैठक से जुड़ा हुआ है. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर दर्ज हुई प्राथमिकी की पुष्टि नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन ने की है.

होटल से निकल गए बाबूलाल मरांडी

दरअसल, 21 फरवरी की शाम 5 बजे प्रचार समाप्त हो गया था. प्रचार समाप्त होने के बाद देर शाम लगभग 8 बजे भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी गिरिडीह बस स्टैंड के समीप अवस्थित एक होटल पहुंचे. यहां उनके समर्थक भी मौजूद थे. होटल के हॉल में सभी बैठे थे. कहा जा रहा है कि यहां बैठक चल रही थी. तभी सदर एसडीएम श्रीकांत विस्पुते पहुंचे और हाथ जोड़ते हुए कहा कि एक साथ इतनी भीड़ नहीं रहनी है. इतना सुनते ही बाबूलाल मरांडी होटल से निकल गए.

गिरिडीह में मेरा मकान है- बाबूलाल

होटल से निकलने के बाद बाबूलाल ने पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा कि वे भोजन करने इस होटल में आए थे. जब कोई नेता चाहे वह किसी भी दल का हो, कहीं पहुंचता है तो उनके चाहने वाले भी पहुंच जाते हैं. उन्होंने कहा कि एसडीएम ने उन्हें कुछ नहीं कहा, वे खुद ही होटल से निकल गए. बाबूलाल ने कहा कि भले ही वे गिरिडीह निगम के वोटर नहीं है लेकिन यहां पर उनका मकान है.

बाबूलाल की मौजूदगी पर जेएमएम ने उठाया था सवाल

इससे पहले शनिवार की शाम को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर शहर में बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी पर सवाल उठाया था. संजय सिंह ने कहा कि सूबे के मंत्री सुदिव्य कुमार न सिर्फ गिरिडीह निगम क्षेत्र के निवासी हैं बल्कि मतदाता भी हैं. वह भी लोगों के साथ बैठक नहीं कर रहे हैं, मगर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वोटर नहीं हैं तो ऐसे में शहर में इनकी मौजूदगी आचार संहिता की दृष्टिकोण से सही नहीं है.

प्रशासन ने ऑन कैमरा कुछ नहीं कहा

इधर बाबूलाल के होटल से जाने के सवाल पर एसडीएम ने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया. सिर्फ इतना कहा कि एक दिन बाद मतदान होना है तो भीड़ के इकट्ठा रहने की अनुमति नहीं है.

बाबूलाल मरांडी के खिलाफ एफएसटी टीम द्वारा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. प्राथमिकी होटल में बैठक करने को लेकर दर्ज हुई है. – ज्ञान रंजन, थाना प्रभारी

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट     |     Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा     |     विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता!     |     Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी     |     Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी     |     Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट     |     Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पीछे की वजह     |     Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान     |     Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! ‘ऑपरेशन त्रासी’ के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे गए, सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी     |     Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अधीन नहीं     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें