Alert for Investors: ईरान पर हमले से सहमी दुनिया! शेयर बाजार में हाहाकार के आसार, सोना-चांदी और क्रिप्टो में आएगी भयंकर सुनामी?

ईरान पर अमेरिका और इजरायल का ज्वाइंट ऑपरेशन कई मायनों में काफी अलग है. अगर कोई इस हमले या ऑपरेशन को वेनेजुएला सरीखा देख या सोच रहा है, तो ठीक नहीं होगा. इसका कारण भी है. ईरान पर इंटरनेशनल बैन होने के बाद भी रोज 3 मिलियन बैरल ऑयल प्रोडक्शन कर रहा था. जिसका 80 फीसदी चीन को सप्लाई हो रहा था. वहीं दूसरी ओर ईरान की लोकेशन है. ईरान के नजदीक गुजरने का स्ट्रेट होमुर्ज वो रास्ता है जहां से दुनिया का 20 फीसदी से ज्यादा ऑयल शिप होता है. ऐसे में अगर ये रास्ता बंद हो जाए तो दुनिया में ऑयल क्राइसिस काफी बढ़ जाएगा.

यही कारण है कि इस एक्शन के बाद आने वाले कारोबारी दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है.वहीं जिस तरह से ईरान पर इजराइल और अमेरिका ऑपरेशनल जारी है. वहीं दूसरी ओर ईरानी सेना भी पलटवार कर रही है. उसकी वजह से शेयर बाजार निवेशकों में काफी बेचैनी बढ़ गई है. जिसकी वजह अमेरिकी बाजारों से लेकर भारतीय बाजारों तक में 2 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं क्रिप्टोकरेंसी में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. जिसका एक झटका शनिवार को भी देखने को मिला. इसके विपरीत सोना और चांदी में बेहिसाब इजाफा देखने को मिल सकता है.

वहीं दूसरी ओर कुछ सवाल भी खड़े हो गए हैं. क्या ईरानी सरकार को हटाया जाएगा? क्या हुमुर्ज स्ट्रेट और ऑयल प्रोडक्शन को कोई नुकसान होगा? ये ऐसे सवाल हैं, जो भविष्य में कच्चे तेल, शेयर बाजार, सोना चांदी और क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में काफी हद तक तय करेंगी? आइए आपको भी बताते हैं कि ईरान पर हमले के बाद दुनिया भर के तमाम असेट्स क्लास के बाजारों में किस तरह का रिएक्शन देखने को मिल सकता है.

कच्चे तेल की कीमतों में कितना हो सकता है इजाफा?

इंटरनेशनल बैन के बावजूद ईरान हर दिन लगभग 3.3 मिलियन बैरल तेल बनाता है. यह ध्यान देने वाली बात है कि 80 फीसदी से ज्यादा एक्सपोर्ट चीन को जाता है. एक और दिलचस्प बात लोकेशन है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट, जहां से दुनिया के 20 फीसदी तेल की आवाजाही होती है, ईरान और ओमान के बीच है. 2025 में स्ट्रेट से हर दिन लगभग 13 मिलियन बैरल कच्चा तेल गुजरता था. ऐसे में जानकारों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में 5 से 10 फीसदी का इजाफा देखने को मिल सकता है. मौजूदा समय में खाड़ी देशों का कच्चा तेल 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है. जोकि 80 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती है. डीसेंट्रलाइज़्ड एक्सचेंज पर कच्चे तेल की कीमतों में 8 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है.

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आ सकती है

वहीं दूसरी ओर जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह से निवेशकों के बीच सेंटीमेंट काफी खराब हो गया है. जिसकी वजह से वो सेफ हैवन की ओर जा सकते है. केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर सोने और चांदी की कीमतों में शॉर्ट टर्म में 10 से 15 फीसदी का इहजजाफा देखने को मिल सकता है. भारत में सोने के दाम 1.85 लाख रुपए प्रति दस ग्राम तक जा सकते हैं. वहीं चांदी के दाम भारत में 3.20 लाख रुपए और इंटरनेशनल मार्केट में 100 डॉलर के पार जा सकते हैं. जानकारों की मानें तो सोने और चांदी को एक नया ट्रिगर मिला है. जिसका असर लंबे समय तक भी देखने को मिल सकता है. डीसेंट्रलाइज़्ड एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में 4 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है.

शेयर बाजार में कितना दिखेगा असर

वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी शेयर बाजार के अलावा ग्लोबल शेयर बाजारों में 1 से 2 फीसदी तक की गिरावट का अनुमान लगाया गया है. डीसेंट्रलाइज़्ड एक्सचेंज पर नैस्डैक में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. जानकारों की मानें तो भारतीय शेयर बाजार में भी 1 से 2 फीसदी तक की गिरावट देखी जा सकती है. वैसे शुक्रवार को भी सेंसेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी. अनुमान है कि सेंसेक्स सोमवार को 80 हजार अंकों से नीचे जा सकता है.

क्रिप्टाकरेंसी मार्केट में भी गिरावट

अब बात जरा ​क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की करते हैं. जहां पर शनिवार को काफी गिरावट देखने को मिली थी. कॉइन मार्केट कैप के आंकड़ों के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के दाम में काफी गिरावट आई और दाम 63 हजार डॉलर के लेवल पर पहुंच गए. वैसे रविवार को बिटकॉइन की कीमत 2.50 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में 3 से 10 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल सकती है. ईटीएफ के मोर्च पर ऑयल ईटीएफ में तेजी की संभावनाएं देखने को मिल रही हैं, जो रिटर्न देने के मामले में अमेरिकी शेयर बाजार को पीछे छोड़ सकती हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें