शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद चार जवानों के परिजनों को नियुक्ति पत्र दिया

जम्मू: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घाटी में अलग-अलग आतंकवादी घटनाओं में जान गंवाने वाले चार पुलिसकर्मियों के परिजनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के सुरक्षाकर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

शाह शुक्रवार शाम को दो-दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे और उन्होंने तस्वीर ट्वीट की, जिसमें वह शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपते दिख रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, “आतंकवादी घटनाओं में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के बहादुर जवानों के परिजनों को आज जम्मू पहुंचकर नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित रखने के उनके समर्पण और वीरता पर पूरे देश को गर्व है। मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर के सभी पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के कल्याण हेतु कटिबद्ध है।”

राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री ने शहीद जवानों के परिजनों से संवाद भी किया। उन्होंने बताया कि शाह ने पूजा देवी को जम्मू जिला पंचायत सचिव, इफरा याकूब को उद्योग और वाणिज्य विभाग में चौकीदार, आबिद बशीर और मोहसिन मुस्ताक को जम्मू-कश्मीर पुलिस में फॉलोवर के पद के लिए नियुक्ति पत्र दिया।

पूजा के पति कांस्टेबल रोहित कुमार 12 जनवरी को कुलगाम जिले के सिंहपुरा-परिवान में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। इस अभियान में पाकिस्तानी आतंकवादी बाबर मारा गया था।

इफरा हेड कांस्टेबल मोहम्मद याकूब शाह की बेटी है। याकूब शाह की 13 अगस्त 2014 को पुलवामा जिले के गालंदर-पंपोर इलाके में पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए हमले में मौत हो गई थी, जबकि आबिद कांस्टेबल बशीर अहमद शेख के बेटे हैं, जिनकी मौत 29-30 जनवरी 2000 की दरमियानी रात गांदरबल के राबीतार ब्रिज पर पुलिस पार्टी पर हुए हमले में हो गई थी।

मोहसिन फॉलोवर मुस्ताक अहमद का बेटा है। मुस्ताक की मौत 9 मई 1993, को बांदीपोरा जिले के कुनान में आतंकवादियों और बीएसएफ की गोलीबारी के दौरान हुई थी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस     |     Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार     |     Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला गैंग दबोचा     |     Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके में तनाव     |     Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके में तनाव     |     Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडोजर     |     CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया परचम     |     River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा     |     Balrampur News: बलरामपुर में लापता महिला का शव कुएं में मिला; इलाके में सनसनी, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस     |     Ambikapur News: अंबिकापुर में अतिक्रमण हटाने का भारी विरोध; उड़नदस्ता टीम के साथ बदसलूकी, फिर शुरू हुई कार्रवाई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें