मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक, किसानों ने जताई मांग पूरी होने की उम्मीद…

रायपुर। नवा रायपुर के आंदोलनरत किसानों के साथ सोमवार को मुख्य सचिव की बैठक हुई. किसानों ने बैठक को सार्थक बताया लेकिन मुख्य सचिव के आंदोलन स्थगित करने की अपील पर बाकी के किसानों से चर्चा कर निर्णय लेने की बात कही.

रायपुर के पुलिस कंट्रोल रूम में हुई बैठक में शासन की तरफ से जहां मुख्य सचिव अमिताभ जैन, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल शामिल हुए, वहीं किसानों की ओर से गिरधर पटेल, रूपन चंद्राकर, कामता प्रसाद रात्रे समेत कई नेता शामिल हुए. बैठक के बाद चर्चा में किसान नेता रूपन चंद्राकर ने कहा कि वैसे तो सरकार के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन इस बैठक में काफी विस्तृत रूप से चर्चा हुई.

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने एक-एक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. मुख्य सचिव ने हमें हमारी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि हम किसान अपना आंदोलन स्थगित कर दें, लेकिन हम अपने बाकी किसानों से चर्चा कर आगे का फैसला लेंगे. हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी मांग पूरी हो जाएगी.

बता दें कि दो महीने से ज्यादा समय से नवा रायपुर के किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. शासन-प्रशासन के साथ कई दौर की चर्चा में किसानों की आधे से ज्यादा मांगों पर सहमति बन चुकी है, जिसके परिपालन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अधिकारियों को निर्देश भी दे चुके हैं, लेकिन शेष बिंदुओं पर किसान अब भी अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं. शेष मसलों को सुलझाने के लिए शासन-प्रशासन कवायद कर रहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Weather Update: दिल्ली-NCR में 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में गर्मी से राहत; जानें MP-राजस्थान का हाल     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें