आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे अहमदाबाद

अहमदाबाद | राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की आज से अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का आज से अहमदाबाद में प्रारंभ हो गया| अहमदाबाद के पिराणा स्थित निष्कलंकी नारायण तीर्थधाम में आयोजित संघ की बैठक में शामिल होने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अहमदाबाद पहुंच गए हैं| बैठक का शुभारम्भ सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत और मा. सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। आज से प्रारंभ हुई बैठक 13 मार्च को सम्पन्न होगी। बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सर कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले के अलावा संघ और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की करेंगे| बैठक में भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे और लघु उद्योगों को गति देने के साथ ही 1 लाख से ज्यादा स्थलों पर संघ के कार्य का विस्तार करने पर भी चर्चा की जाएगी| आगामी 2025 को संघ के 100 पूर्ण हो जाएंगे, ऐसे में संघ का दायरा किस प्रकार बढ़ाया जाए इस खास ध्यान केन्द्रित किया जाएगा| बैठक में आत्मनिर्भर भारत योजना को किसी प्रकार गति दी देने और ग्रामीण क्षेत्रों में लघु उद्योगों को किस प्रकार आत्मनिर्भर बनाने जैसे मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा| देश की मौजूदा परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कश्मीर समेत अन्य मुद्दों के निराकरण भी चर्चा की जाएगी| संघ के मुताबिक हर साल आरएसएस की प्रतिनिधि सभा का आयोजन किया जाता है, परंतु पिछले दो वर्ष कोरोना संकट के चलते ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई| अब बेहतर परिस्थितियों को देखते हुए ऑफलाइन बैठक का आयोजन अहमदाबाद के पिराणा में किया गया है| संघ में अलग अलग प्रकार की बैठकें होती हैं| उनमें सबसे बड़ी एवं निर्णय की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण बैठक प्रतिनिधि सभा रहती हैं| पूर्व में प्रतिनिधि सभा नागपुर में ही होती थी नागपुर से बाहर पहलीबार प्रतिनिधि सभा 1988 में गुजरात के राजकोट में ही हुई थी| इस बार प्रतिनिधि सभा में 1248 प्रतिनिधि अपेक्षित परम सरसंघचालकजी के मार्गदर्शन में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले इस बैठक का संचालन करेंगे इस बैठक में चयनित प्रतिनिधि, प्रान्त संघचालक, प्रान्त कार्यवाह एवं विविध संगठनो के प्रतिनिधि अपेक्षित रहते हैं| इस बार 36 संगठनों के संगठन मंत्री एवं प्रतिनिधि अपेक्षित हैं| स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रांतों द्वारा जो आयोजन किया गया हैं उसकी भी चर्चा इस बैठक में होगी| स्वाधीनता के अनेक ऐसे वीर जिनके बारे में विशेष जानकारी नहीं हैं वह जानकारी समाज को देने का प्रयास किया जायेगा| इसके आलावा ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार द्वारा स्वनिर्भरता कैसे पा सकते हैं इस बारे में भी कई उपक्रम संघ ने प्रारम्भ किये हैं|

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |     Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें