भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे दुष्मंथा चमीरा

भारत और श्रीलंका के बीच 12 मार्च से दूसरा टेस्ट बेंगलुरु में खेला जाना है। मगर इस मुकाबले से पहले मेहमान टीम ने तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को आराम देने का फैसला किया है और वह भारत के खिलाफ डे नाइट टेस्ट में वर्कलोड के चलते श्रीलंकाई टीम का हिस्सा नहीं होंगे। टीम को मेडिकल पैनल ने सलाह दी है कि वह उन्हें संभाले और विश्व कप तक केवल सफेद गेंद क्रिकेट में ही खिलाएं।

श्रीलंकाई टीम पहले ही खिलाड़ियों की चोट से परेशान है ऐसे में चमीरा को आराम देने के बाद वह किसी प्लेइंग इलेवन में मौका देते हैं ये देखने वाली बात होगी। बता दें, लाहिरु कुमारा पहले मैच में चोटिल हो गए थे। वहीं खबर है कि मोहाली टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाले निसांका की पीठ की पुरानी चोट उबर गई है, जिसके चलते वह बेंगलुरु टेस्ट से आउट हो सकते हैं। श्रीलंकाई पत्रकार ने ट्वीट करते हुए लिखा “श्रीलंका की ओर से पुष्टि कि गई है कि दुष्मंथा चमीरा दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे। टीम को मेडिकल पैनल ने सलाह दी है कि वह उन्हें संभाले और विश्व कप तक केवल सफेद गेंद वाले क्रिकेट में ही खेलें।

बेंगलुरु में खेले जाने वाला यह टेस्ट डे नाइट होगा। घरेलू सरजमीं पर भारत का यह तीसरा और कुल चौथे पिंक बॉल टेस्ट है। इससे पहले टीम इंडिया बांग्लादेश और इंग्लैंड की डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी कर चुकी है, वहीं एकमात्र ओवरसीज मैच भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

श्रीलंका स्क्वॉड: पथुम निसानका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, दिनेश चांदीमल, चमिका करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, जेफरी वेंडरसे, निरोशन डिकवेला, धनंजया डी सिल्वा, दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, प्रवीन थिरिमाने

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhopal News: ‘अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है…’ सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जनप्रतिनिधियों को दी मर्यादा में रहने की नसीहत     |     Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पहरे में पंडाल     |     Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी शुभकामनाएं     |     Madhya Pradesh IPS Association: ‘नेता रखें संयमित आचरण’; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान में उतरा IPS संघ     |     National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक आधार पर बनेगी लेन     |     Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम     |     Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया     |     Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते लग रहा भारी जाम     |     Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा     |     Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें