यूडी टेक्स के बकायादार 78 लोगों को जारी किया नोटिस राजस्थान By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज के किशनपोल जॉन द्वारा जॉन क्षेत्र में यूडी टैक्स के बकाया दार 78 संस्थानों को यूडी टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं। किशनपोल जोन के राजस्व अधिकारी डी के जिंदल ने बताया कि 78 बकायादारों पर एक करोड़ ईक्यासी लाख एक हजार सत्तर का यू डी टेक्स बकाया चल रहा है। इन संस्थानों द्वारा यू डी टेक्स निर्धारित समय पर जमा नहीं कराया तो उस सीज की कार्रवाई की जाएगी। Share