लवलीना, निकहत और पूजा विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में बनाई जगह

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा), अनुभवी निकहत जरीन (52 किग्रा) और पूजा रानी (81 किग्रा) ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिये भारतीय टीम में जगह बना ली है। तीनों स्टार मुक्केबाजों ने तीन दिन के ट्रायल के बाद बुधवार को इस्तांबुल में मई में होने वाली चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की।लवलीना ने युवा विश्व चैंपियन अरुंधति चौधरी को हराया। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में विश्व चैंपियनशिप के लिए लवलीना के स्वत: चयन का विरोध करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। लवलीना की टोक्यो में 69 किग्रा में कांस्य पदक जीतने के बाद यह पहली प्रतियोगिता होगी। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) की प्रतियोगिताओं में अब 69 किग्रा में मुकाबले नहीं होते हैं।कोविड-19 महामारी के कारण विश्व चैंपियनशिप को स्थगित कर दिया गया था और अब इसका आयोजन छह से 21 मई तक किया जाएगा। विश्व चैंपियनशिप के 12 भार वर्गों के अलावा एशियाई खेलों के लिए भी तीन भार वर्गों (57 किग्रा, 60 किग्रा और 75 किग्रा) में चयन की पुष्टि की गई। मनीषा को 57 किग्रा, जैसमीन को 60 किग्रा और अनुभवी स्वीटी बूरा को 75 किग्रा में चुना गया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कल ‘भारत बंद’ का आह्वान, जानें क्यों होगी हड़ताल और किन सेवाओं पर हो सकता है असर     |     अब सरकारी कर्मचारी को बिना अनुमति गिरफ्तार नहीं कर सकेगी पुलिस, कहां बना ये नया नियम?     |     मंत्री गुलाबो देवी के सड़क हादसे का CCTV, देखें कैसे एक-दूसरे से टकराईं गाड़ियां     |     प्रॉपर्टी विवाद, 4 लाख में सुपारी और 3 शूटर… अशोक साव ने ही गोपाल खेमका को मरवाया, पटना पुलिस का खुलासा     |     1 नवंबर से दिल्ली-NCR में लागू होगी नो-फ्यूल पॉलिसी, पहले से इतने सख्त होंगे नियम     |     पंजाब में Encounter, कपड़ा व्यापारी की हत्या करने वाले दोनों शूटर ढेर     |     ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले रहें Alert! हैरानीजनक खुलासा     |     पंजाब में पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी ड्रग की खेप, आधी रात चला ऑपरेशन!     |     सरकार Free करवाएगी 10 लाख रुपए तक का इलाज, जानें कैसे मिलेगा आपको लाभ     |     पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम जारी, नशा तस्कर की अवैध इमारत पर चला बुलडोजर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें