इन वस्तुओं से बढ़ता है आपसी प्रेम 

कुछ वस्तुएं ऐसे होती है जो बेहद शुभ होती हैं और आपसी प्यार बढ़ाती हैं। दैनिक जीवन में इनके उपयोग से आपका प्रेम दिन प्रतिदिन बहुत ज्यादा बढ़ने लगेगा। ये वस्तुए और इनका प्रयोग इस प्रकार करें।
प्रेम बढ़ाने वाली 7 वस्तुएं-
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग को हमेशा से प्रेम का रंग माना जाता है परन्तु गुलाबी रंग जितना गाढ़ा होगा उतना ही प्रेम के नजदीक होगा जितना हल्का होगा, उतना ही प्रेम को कम करेगा। अगर प्रेम को बेहतर करने के लिए गुलाबी रंग इस्तेमाल करना है तो परदे, चादर और कपड़ों में करना चाहिए। दीवारों का रंग गुलाबी करने से प्रेम से ज्यादा भोग का भाव पैदा होता है। प्रेम संबंधों को बेहतर करने के लिए गुलाबी रंग के कपडे उपहार में देना सबसे उत्तम होगा।
हल्दी
हल्दी की साबुत गांठ बृहस्पति से संबंध रखती है। जन्म कुंडली में बृहस्पति ठीक अवस्था में ना होने के कारण विवाह में काफी परेशानी आती है और प्रेम की कमी होती है। 7 हल्दी की साबुत गांठे लें और उन्हें पीले धागे से बांध लें। इन हल्दी की गांठों को दाएं हाथ में लेकर 7 बार भगवान विष्णु के मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें। फिर इन हल्दी की गांठों को भगवान विष्णु के मंदिर में अर्पण कर दें। ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और आपको आपका सच्चा प्यार जरूर मिलेगा।
एमीथिस्ट
एमीथिस्ट एक हल्के बैगनी रंग का पारदर्शी पत्थर है। बिना सलाह के हालांकि एमीथिस्ट को धारण तो नहीं कर सकते परन्तु एमीथिस्ट को अपने पास रख सकते हैं और इसकी बनी हुई चीजें उपहार में दे सकते हैं। अगर ये भय हो कि आपका प्रेम आपसे दूर हो जाएगा तो एमीथिस्ट जरूर अपने पास रखना चाहिए। एमीथिस्ट की बनी हुई चीजें बेडरूम में रखने से दाम्पत्य जीवन भी सुखमय हो जाता है।
सन्तरा और लीची
संतरा और लीची प्रेम बढ़ाने वाले फल माने जाते हैं1 आम तौर पर ये फल शुक्र और चन्द्र को मजबूत कर देते हैं. अगर जीवन में प्रेम की कमी महसूस होने लगे तो इन फलों को खाना चाहिए, प्रेम का भाव मजबूत हो जाता है। दम्पत्तियों को लीची जरूर खानी चाहिए, इससे उनका आपसी विश्वास मजबूत होता है। प्रेम संबंधों में संतरा उपहार में दें, परन्तु लीची कभी उपहार में न दें
रजनीगंधा
रजनीगंध के फूल प्रेम के अदभुत प्रतीक माने जाते हैं. सामान्य दशाओं में इन फूलों को देने से सम्बन्ध मजबूत होते हैं। इन फूलों को कभी भी प्लास्टिक या किसी अन्य आवरण से ढंककर नहीं देना चाहिए। अगर प्रेमी को उपहार में देना हो तो इसे गुलाबी फीते से बांधकर दें. अगर जीवनसाथी को उपहार में देना हो तो सुर्ख लाल फीते से बांधकर उपहार में दें। इन फूलों को हमेशा अपने बेडरूम में रक्खें अन्यथा प्रेम के बिखरने का खतरा रहता है।
बादाम
सारे मेवों में बादाम प्रेम से सम्बन्ध रखने वाला मेवा माना जाता है। प्रेम सम्बन्ध जोड़ने के लिए बादाम और शहद या बादाम और मिसरी का उपहार देना चाहिए. पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध बेहतर बने रहें, इसके लिए एक दूसरे को बादाम खिलाना चाहिए। कभी भी बादाम को निगलने का बिना अच्छी तरह चबाये हुये नहीं खाना चाहिए, अन्यथा वाणी की कठोरता बढ़ सकती है। अगर प्रेम में बाधा आ रही हो तो एक शीशी शहद में एक बादाम डुबा कर रख देना चाहिए।
गुलाब के फूल
गुलाब के फूल को भी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। गुलाब का फूल भी एक दूसरे को देने से आपसी प्रेम बढ़ता है। यदि प्रेम में आप बार-बार असफल हो रहे हैं तो दो लाल गुलाब के फूल शुक्रवार के दिन लक्ष्मी नारायण मंदिर में जरूर अर्पण करें ऐसा करने से आपको प्रेम में सफलता जरूर मिलेगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dhamtari Sindhi Samaj Event: धमतरी में सास-बहू के अटूट रिश्ते का सम्मान, सिंधी समाज ने पेश की मिसाल; 20 साल के साथ पर मिला विशेष पुरस्कार     |     सावधान! दुर्ग-रायपुर के बीच 18 मार्च तक बंद रहेगा कुम्हारी फ्लाईओवर; भारी जाम और रूट डायवर्जन की तैयारी, निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी     |     दुर्ग में गैस सिलेंडर पर ‘महा-संग्राम’! कांग्रेस ने फूंका पुतला, बीजेपी बोली- “रसोई तक पहुँचा अंतरराष्ट्रीय युद्ध का असर”; जानें क्यों बढ़े दाम     |     नक्सलवाद के ‘डेथ जोन’ में तिरंगा! अबूझमाड़ का बोटेर बना शांति का प्रतीक; जहाँ मारा गया था बसवराजू, वहीं बना नया सुरक्षा कैंप     |     गजब का खेल! गरीब के ‘पीएम आवास’ पर प्रशासन का कब्जा; मकान मालिक बाहर और घर के अंदर खुल गया आंगनबाड़ी केंद्र, जानें पूरा मामला     |     छत्तीसगढ़ सदन में ‘परिवहन’ पर घमासान! भूपेश बघेल का तीखा हमला— “मंत्री का विभाग पर कंट्रोल नहीं”; विपक्ष ने किया वॉकआउट     |     सहकारी बैंक की जमीन पर ‘कब्जा’, सदन में मचा कोहराम! कांग्रेस का आरोप— खास आदमी को फायदा पहुंचाने के लिए अतिक्रमण नहीं हटा रही सरकार     |     “उद्योगपतियों के लिए कट रहे जंगल!” कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला; बोली- पूंजीपतियों के फायदे के लिए रची जा रही प्रकृति के खात्मे की ‘साजिश’     |     Rice Scam Update: छत्तीसगढ़ सदन में गूंजा ‘मुसुआ’ धान घोटाला, कांग्रेस का वॉकआउट; जानें क्या है पूरा मामला और क्यों मचा है बवाल?     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें