दिल्ली में TVC चुनाव से पहले हॉकर जॉइंट एक्शन कमिटी का बड़ा ऐलान, धर्मेन्द्र कुमार ने वेंडर्स के लिए 20 प्रमुख वादे किए

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026 : एमसीडी की टाउन वेंडिंग कमिटी (TVC) के आगामी चुनाव को लेकर हॉकर जॉइंट एक्शन कमिटी ने अपना 20 सूत्रीय चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि दिल्ली के 12 जोनों में स्ट्रीट वेंडर्स के प्रतिनिधियों का चुनाव 2 अगस्त को होगा और सभी उम्मीदवारों की अंतिम सूची एवं बैलट नंबर घोषित किए जा चुके हैं।

धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक स्ट्रीट वेंडर अधिकतम 12 उम्मीदवारों को वोट दे सकेगा। चुनाव के लिए कुल 8 प्रकार के बैलट पेपर होंगे, जिनका रंग अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य पुरुष के लिए सफेद, सामान्य महिला के लिए गुलाबी, अनुसूचित जाति पुरुष के लिए हरा, अनुसूचित जाति महिला के लिए हल्का बैंगनी, अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए पीला, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए नारंगी, अल्पसंख्यक वर्ग के लिए नीला तथा दिव्यांग वर्ग के लिए हल्का जैतूनी रंग का बैलट पेपर रहेगा।

 

उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस जोन की दोनों टाउन वेंडिंग कमेटियों में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। कुल 24 निर्विरोध विजेताओं में अधिकांश हॉकर जॉइंट एक्शन कमिटी से जुड़े हैं। इनमें राकेश कालरा, महेश प्रजापति, नीरू और प्रीति डाबरा प्रमुख हैं। नरेला जोन में इन्दर, बुधिया और महेन्द्र भी निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि केशवपुरम जोन में संगठन के पांच उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

 

घोषणा पत्र के प्रमुख वादे

 

हॉकर जॉइंट एक्शन कमिटी ने अपने 20 सूत्रीय घोषणा पत्र में रेहड़ी-पटरी, साप्ताहिक बाजार, महिला वेंडर्स, दिव्यांगों, बुजुर्गों और अन्य स्ट्रीट वेंडर्स के हितों को प्राथमिकता दी है। प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार हैं—

 

1. रेहड़ी-पटरी एवं साप्ताहिक बाजारों के उजाड़ीकरण पर रोक लगाई जाएगी।

2. जिन स्ट्रीट वेंडर्स का सर्वे हो चुका है, उन्हें वेंडिंग सर्टिफिकेट (COV) दिलाया जाएगा।

3. COV में हुई त्रुटियों का सुधार कराया जाएगा।

4. जिन वेंडर्स को COV मिल चुका है, उन्हें वेंडिंग लाइसेंस और पहचान पत्र दिलाया जाएगा।

5. जहां रेहड़ी-पटरी मौजूद है, वहीं या उसके आसपास वेंडिंग ज़ोन विकसित कराए जाएंगे।

6. टाउन वेंडिंग कमेटी के लिए कार्यालय, स्टाफ और बजट की व्यवस्था कराई जाएगी।

7. रेहड़ी-पटरी एवं साप्ताहिक बाजारों के लिए शिकायत निवारण समिति का गठन कराया जाएगा।

8. महिलाओं के लिए विशेष महिला हाट स्थापित कराए जाएंगे।

9. खाना-पीना बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्ट्रीट फूड हब बनाए जाएंगे।

10. स्ट्रीट वेंडर्स के लिए रात्रि बाजार (नाइट मार्केट) विकसित किए जाएंगे।

11. सभी साप्ताहिक बाजारों को अधिकृत कराया जाएगा।

12. साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स को 6×4 फुट के स्थान के बजाय 12×8 फुट स्थान दिलाया जाएगा।

13. सभी फूड वेंडर्स को FSSAI की निःशुल्क ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।

14. सभी रेहड़ी-पटरी एवं साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स को राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) से जोड़ा जाएगा।

15. सभी स्ट्रीट वेंडर्स को बैंक से लोन और क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने में सहायता की जाएगी।

16. सभी स्ट्रीट वेंडर्स के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएंगे।

17. सभी वेंडिंग ज़ोन में छाया, पेयजल, बिजली, कूड़ा निस्तारण, शौचालय तथा महिलाओं के लिए अलग महिला शौचालय की व्यवस्था कराई जाएगी।

18. सभी स्ट्रीट वेंडर्स का प्रतिवर्ष निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।

19. जिन स्ट्रीट वेंडर्स का अब तक सर्वे नहीं हुआ है, उनका सर्वे कराया जाएगा।

20. दिव्यांग, बुजुर्ग, विधवा एवं एकल (सिंगल) महिलाओं को प्राथमिकता दिलाई जाएगी।

धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस जोन को छोड़कर शेष 11 जोनों में मतदान 2 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। चुनाव परिणाम 4 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—’बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ़ी है’     |     प्रह्लाद जोशी ने संभाली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, बोले—’पूर्ण विनम्रता और निष्ठा से निभाऊंगा कर्तव्य’     |     NEET Suicide Victim Parents Response: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले NEET पीड़ित परिवार? बोले—’जंतर-मंतर पर बच्चों के दबाव के आगे झुकी सरकार’     |     धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में होती है गिनती     |     दिल्ली में TVC चुनाव से पहले हॉकर जॉइंट एक्शन कमिटी का बड़ा ऐलान, धर्मेन्द्र कुमार ने वेंडर्स के लिए 20 प्रमुख वादे किए     |     कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान     |     हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए सख्त आदेश     |     ‘टीबी मुक्त भारत ऐप’ पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में खुलासे     |     रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन     |     सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें