बिहार में चालक, सह चालक का शव बरामद, वाहन भी फूंके

मुंगेर | बिहार के मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को दो युवकों का शव बरामद किया है। दोनों शवों की पहचान कर ली गई है, लेकिन हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने नक्सल प्रभावित ऋषिकुंड के पास से बुधवार की सुबह दो शव बरामद किए। दोनों की हत्या की बात कही जा रही है।

हवेली खड़गपुर के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दोनों की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के मोहम्मद शहजाद और बबलू मांझी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास शराब की बोतलें भी मिली हैं। बदमाशों ने चालक का मालवाहक वाहन भी फूंक दिया है। पुलिस ने नक्सली घटना से इन्कार किया है।

घटना के बाद एफटीएफ और जिला बल के द्वारा संयुक्त रूप से इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जलाए गए वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से पता किया गया तो उक्त वाहन तारापुर थाना क्षेत्र का निकला, जिसके बाद गाड़ी मालिक से संपर्क किया गया तो पता चला कि वाहन का चालक शहजाद था और उप चालक कौशर उर्फ बबलू मांझी था।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां परिजन और ग्रामीणों ने दोनों के शवों की पुष्टि की। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। दोनों की पीट पीटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर     |     धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—’न कोई जीता, न कोई हारा’     |     Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 14 दिनों की जेल भेजे गए     |     अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरों को कमान     |     धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—’बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ़ी है’     |     प्रह्लाद जोशी ने संभाली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, बोले—’पूर्ण विनम्रता और निष्ठा से निभाऊंगा कर्तव्य’     |     NEET Suicide Victim Parents Response: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले NEET पीड़ित परिवार? बोले—’जंतर-मंतर पर बच्चों के दबाव के आगे झुकी सरकार’     |     धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में होती है गिनती     |     दिल्ली में TVC चुनाव से पहले हॉकर जॉइंट एक्शन कमिटी का बड़ा ऐलान, धर्मेन्द्र कुमार ने वेंडर्स के लिए 20 प्रमुख वादे किए     |     कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें