Dhamtari News: धमतरी में ‘चंगाई सभा’ का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने की मांग की

धमतरी: शहर के कई इलाकों में संचालित प्रार्थना सभाओं एवं कथित धर्मांतरण गतिविधियों को लेकर हिन्दू जागरण मंच ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए. आज शहर के अलग-अलग वार्डों में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे और अस्थायी रूप से संचालित कथित चंगाई सभाओं का विरोध जताया. इस दौरान कुछ स्थानों पर कथित पास्टरों के साथ नोक-झोंक की स्थिति भी बनी. मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित किया गया.

चंगाई सभाओं का विरोध

हिन्दू संगठनों की ओर से शहर के कमल विहार, सेन चौक श्रीराम नगर, अम्बेडकर चौक, मदरसा गली श्यामतराई मंडी के पास, डिपो पारा सोरिद और टिकरापारा सहित कई क्षेत्रों में पहुंचकर प्रार्थना सभाओं को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई. संगठन का आरोप है कि नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न स्थानों पर लगातार प्रार्थना सभाएं संचालित हो रही हैं, लेकिन शिकायतों और ज्ञापनों के बावजूद प्रशासन द्वारा प्रभावी जांच और वैधानिक कार्रवाई नहीं की जा रही है.

अभी भी कई जगहों पर चंगाई सभा का आयोजन हो रहा है. अवैध तरीके से धर्मांतरण की कोशिशें जारी हैं. आज जब हम यहां पर पहुंचे तो कई लोग यहां पर मौजूद थे. हमने जब उनके उनकी पहचान और उनके पहचान पत्र मांगे तो वो देने में आनाकानी करने लगे: चित्रेश साहू, जिला सहसंयोजक, हिन्दू जागरण मंच

अभी नगर में बेरोक टोक धर्मांतरण का काम जारी है. पुलिस को चाहिए कि इस तरह के कामों पर रोक लगनी चाहिए. पुलिस अगर इसपर रोक लगाने में नाकाम साबित होती है तो हम प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस पर होगी: पुरुषोत्तम निषाद, जिला संयोजक, हिन्दू जागरण मंच

हिन्दू जागरण मंच का प्रदर्शन

हिन्दू जागरण मंच के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता संबंधी कानूनों का सख्ती से पालन कराने की मांग की जा चुकी है. रविवार को भी संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन से प्रार्थना सभाओं की निष्पक्ष जांच कराने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग दोहराई. जिला संयोजक पुरुषोत्तम निषाद ने कहा कि संगठन लगातार प्रशासन को विभिन्न क्षेत्रों में संचालित प्रार्थना सभाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहा है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है. उन्होंने कहा कि यदि शासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन जमीनी स्तर पर नहीं होगा तो समाज में असंतोष बढ़ना स्वाभाविक है.

कानूनी कार्रवाई की मांग की

जिला सहसंयोजक चित्रेश साहू ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित कर प्रत्येक प्रार्थना सभा की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. मंच के पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि जिले में बाहरी राज्यों से आए कुछ लोगों द्वारा धार्मिक गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं, जिसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए. संगठन ने स्पष्ट किया कि हिन्दू जागरण मंच आगे भी जनभावनाओं और कानून पालन के मुद्दे को लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन के समक्ष उठाता रहेगा.

धर्मांतरण की स्पष्ट परिभाषा

19 मार्च 2026 के सदन में पेश किए गए धर्मांतरण बिल में सभी प्रावधान स्पष्ट किए गए थे. इस विधेयक के तहत अवैध धर्मांतरण में किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध मनोवैज्ञानिक दबाव या शारीरिक बल (प्रपीड़न) के माध्यम से धर्म बदलने के लिए मजबूर करना शामिल है. कानून में “प्रलोभन” के दायरे को भी काफी बढ़ाया गया है. अब नकद उपहार, रोजगार का वादा, मुफ्त शिक्षा, बेहतर जीवनशैली का प्रलोभन या किसी धर्म के रीति-रिवाजों को दूसरे के विरुद्ध गलत तरीके से प्रस्तुत करना भी अपराध की श्रेणी में आएगा. विशेष रूप से, यदि कोई व्यक्ति अपने पैतृक धर्म या आस्था में वापस आता है, तो इसे इस अधिनियम के तहत धर्मांतरण नहीं माना जाएगा.

7 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू हो गया है, इस कानून के फायदे जानिए

  • बलपूर्वक या धोखे से किए गए धर्मांतरण पर रोक लगेगी
  • डिजिटल माध्यमों और प्रलोभन के जरिए होने वाले धर्म परिवर्तन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी
  • कानून के अनुसार बल, प्रलोभन, दबाव, झूठी जानकारी या कपटपूर्ण तरीके से धर्म परिवर्तन कराना अब प्रतिबंधित हो गया
  • कोई स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करना चाहता है, तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत जिला मजिस्ट्रेट या सक्षम प्राधिकारी को पहले से सूचना देनी होगी
  • प्रस्तावित धर्म परिवर्तन की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी
  • 30 दिनों के भीतर आपत्ति दर्ज कराने का प्रावधान होगा
  • पैतृक धर्म में वापसी को धर्मांतरण नहीं माना जाएगा
  • अवैध धर्मांतरण कराने पर 7 से 10 वर्ष तक की जेल और कम से कम 5 लाख जुर्माना लगेगा
  • यदि पीड़ित नाबालिग, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से है, तो सजा 10 से 20 वर्ष तक की जेल और कम से कम 10 लाख का जुर्माना होगा
  • सामूहिक धर्मांतरण के मामलों में 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास और कम से कम 25 लाख जुर्माना लगेगा

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— ‘डराने-धमकाने की राजनीति नहीं चलेगी’     |     Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण फैलाने के गंभीर आरोप     |     Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; ‘आप’ विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माहौल तनावपूर्ण     |     Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी     |     Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— “पंजाब को ममता का बंगाल नहीं बनने देंगे”     |     Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; ‘X’ पर पोस्ट कर स्थिति की साफ     |     Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति की मांगी दुआ     |     SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों में भारी दहशत     |     Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोग गंभीर रूप से घायल     |     Crime News: शहीद सूबेदार के परिवार से लाखों की ठगी; कनाडा भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने लगाया चूना, मामला दर्ज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें