Sagar News: सागर में शादी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा; रस्मों के दौरान जीजा को उठा ले गई पुलिस, थाने पहुंचा जोड़ा मध्यप्रदेश By Nayan Datt On May 7, 2026 सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक शादी समारोह उस समय अचानक हंगामे में बदल गया, जब पुलिस ने विवाह के बीच पहुंचकर दूल्हे के जीजा को गिरफ्तार कर लिया। शादी की खुशियों के बीच हुई इस कार्रवाई से पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मामला इतना बढ़ गया कि दूल्हा और दुल्हन को शादी के जोड़े में ही थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगानी पड़ी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। Share