Indore Metro Update: इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का काम रुका; रात में पाइलिंग के शोर से परेशान रहवासियों ने किया हंगामा मध्यप्रदेश By Nayan Datt On May 7, 2026 इंदौर। छोटा गणपति भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण का कार्य भी अब शुरू हो गया है। मेट्रो प्रबंधन द्वारा निर्धारित एजेंसी ने यहां पर पाइलिंग का कार्य शुरू किया है। सुबह सात से रात तक मशीन द्वारा लगातार पाइलिंग की जा रही है। रात के समय तो इस मशीन का शोर ज्यादा रहता है। मंगलवार रात 10 बजे रहवासियों ने पाइलिंग मशीन के कारण हो रहे शोर के कारण विरोध जताया और काम भी बंद करवाय। मेट्रो प्रोेजेक्ट के फेज तीन के तहत प्रस्तावित 8.7 किमी भूमिगत हिस्से में सात भूमिगत मेट्रो स्टेशन एयरपोर्ट से रीगल के बीच बनाए जाना हैं। Share