Jabalpur News: जबलपुर बरगी हादसे में बड़ा खुलासा; क्रूज के दोनों इंजन थे खराब, मार्च में ही दी गई थी चेतावनी मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated May 7, 2026 जबलपुर। बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद अब एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। हादसे में डूबे क्रूज को लेकर पहले जहां सुरक्षा मानकों और संचालन व्यवस्था पर सवाल उठे थे। अब यह जानकारी सामने आई है कि क्रूज के दोनों इंजन पहले से ही खराब थे। इतना ही नहीं, इस संबंध में मार्च महीने में ही रिसॉर्ट प्रबंधन द्वारा पत्र लिखकर समस्या की जानकारी भी दी गई थी। इसके बावजूद क्रूज का संचालन जारी रखा गया। मामले ने अब पर्यटन विभाग और जल परिवहन संचालन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद प्रशासनिक और तकनीकी जांच तेज कर दी गई है। मार्च में ही दी गई थी इंजन खराब होने की जानकारी जानकारी के अनुसार बरगी हादसे में डूबे क्रूज का संचालन मैकल रिसॉर्ट के माध्यम से किया जा रहा था। रिसॉर्ट प्रबंधन ने मार्च माह में एक पत्र लिखकर स्पष्ट किया था कि क्रूज के दोनों इंजन खराब हैं और संचालन में दिक्कत आ रही है। पत्र में इंजन बदलने और तकनीकी सुधार की आवश्यकता भी बताई गई थी। यह भी पढ़ें बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद… May 7, 2026 Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं… May 7, 2026 Share