IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे की 3 मुख्य वजहें

आईपीएल 2026 का फाइनल बेंगलुरु में ही होना था. इसके पीछे उसका IPL की डिफेंडिंग चैंपियन RCB का होम ग्राउंड होना एक बड़ी वजह थी. BCCI ने भी पहले ये तय कर दिया था कि फाइनल बेंगलुरु में ही होगा. लेकिन, अब IPL 2026 के फाइनल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से शिफ्ट कर दिया गया है. IPL के 19वें सीजन का फाइनल अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा. सवाल है कि जब फाइनल का हकदार बेंगलुरु था, तो फिर उससे ये हक BCCI ने क्यों छिना? आखिर वेन्यू शिफ्ट करने के फैसले के पीछे क्या वजह रही?

IPL 2026 के फाइनल का वेन्यू क्यों बदला?

IPL 2026 के फाइनल का वेन्यू शिफ्ट होने के पीछे की वजह वहां उपजे MLA विवाद को माना जा रहा है. वैसे इसके आसार पहले से ही थे कि अगर समय रहते ये विवाद नहीं टला तो BCCI अपने दूसरे प्लान पर अमल कर सकती है और वही हुआ भी. BCCI ने MLA का मामला सुलझता नहीं देख फाइनल के वेन्यू को वहां से शिफ्ट करने का मन बना लिया.

MLA विवाद कैसे और क्यों उलझा?

RCB और SRH के बीच खेले IPL 2026 के ओपनिंग मैच से पहले कांग्रेस के MLA विजयानंद कशप्पनवर ने सुझाव दिया था कि हर MLA को कम से कम 5 टिकट मैचों के मिलने चाहिए. उन्होंने कहा था कि MLA जनप्रतिनिधि होते हैं ऐसे में उन्हें लाइन में लगकर इंतजार नहीं करना चाहिए. कांग्रेस MLA के इस बयान के बाद कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 5 की जगह 3 टिकट हर MLA और MP को RCB मैचों के लिए दिए जाने की बात की थी.

डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. टिकटों के दुरुपयोग के आरोप लगे, जिसे कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं. इसलिए इसमें वो ही शामिल होते हैं, जो इसे खरीदते हैं. गृह मंत्री ने ये भी कहा कि टिकट चूंकि नॉन- ट्रांसफरेबल होते हैं, इसलिए इसे लेकर सिर्फ MLA या उनके परिवार के सदस्य ही बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों में जा सकते हैं. दूसरे लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते.

BCCI ने मामला सुलझता नहीं देख बदला वेन्यू

BCCI ने इन्हीं मामलों को अनसुलझा देख बेंगलुरु में फाइनल कराने का अपना फैसला बदल लिया. BCCI के मुताबिक स्थानीय संघ और अधिकारियों की कुछ ऐसी आवश्यकताएं हैं जो उनके दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के खिलाफ थीं. ऐसे में फाइनल को शिफ्ट करना ही सही चारा था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jharkhand Board Result 2026: अभावों को मात देकर कृष बरनवाल ने रचा इतिहास, इंटर कॉमर्स में हासिल किया दूसरा स्थान     |     Deoghar AIIMS: श्रावणी मेले के श्रद्धालुओं के लिए देवघर एम्स में 15 बेड रिजर्व; डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा     |     Naxal Funding Alert: केंदू पत्ते के कारोबार से नक्सलियों की करोड़ों की लेवी वसूली पर पुलिस की नज़र; बढ़ाई गई निगरानी     |     Palk Strait: पाल्क स्ट्रेट पार करने वाले 7 साल के इशांक सिंह का जलवा; JSCA और CCC ने किया सम्मानित     |     JAC Inter Result: धनबाद की बेटी रशीदा ने गाड़े सफलता के झंडे, इंटर साइंस में बनीं झारखंड टॉपर     |     Jharkhand Police: धनबाद में आईजी का सख्त निर्देश; अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और जीरो टॉलरेंस का प्लान तैयार     |     Political News: ‘जनादेश 2029 तक के लिए है, वरिष्ठ नेता करें पहल’; जानें राजनीतिक गलियारों में क्यों छिड़ी नई चर्चा     |     Bathinda-Chandigarh Highway: बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर कार बनी आग का गोला; यात्रियों में मची अफरा-तफरी     |     Gurdaspur Crime: बच्चों की मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप; गुरदासपुर में 2 युवकों पर चली गोलियां, इलाके में तनाव     |     Barnala News: पुलिस की सूझबूझ से विधायक की भूख हड़ताल खत्म; अब SIT करेगी मामले की निष्पक्ष जांच     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें