Uttarakhand Crime: नौकरी के बहाने मिजोरम की लड़कियों से देह व्यापार; रुद्रपुर में पुलिस ने किया बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने छापेमारी कर मिजोरम की दो नाबालिग लड़कियों समेत पांच युवतियों को रेस्क्यू किया है, जबकि संचालिका सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

यह कार्रवाई रुद्रपुर के गाबा चौक स्थित ब्यूटी क्वीन स्पा एंड सैलून में की गई. पुलिस को लंबे समय से यहां संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी. एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में एएचटीयू टीम ने छापेमारी की, जिसका नेतृत्व निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी ने किया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच मोबाइल फोन, एक स्कैनर, रिसेप्शन रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की. पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर की आड़ में संगठित तरीके से देह व्यापार कराया जा रहा था.

नौकरी का झांसा देकर मिजोरम से लाते थे लड़कियां

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मिजोरम से लड़कियों को अच्छी नौकरी का झांसा देकर रुद्रपुर लाते थे. इसके बाद उन्हें डराकर और धमकाकर देह व्यापार कराते थे. रेस्क्यू की गई सभी युवतियां मिजोरम की रहने वाली बताई जा रही हैं, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं.

गिरफ्तार किए गए 6 आरोपी

पुलिस ने इस मामले में संचालिका समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में मिजोरम और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोग शामिल बताए जा रहे हैं. सभी के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट 1956, पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर मिजोरम के आइजोल स्थित ऑल वुमेन पुलिस स्टेशन में पहले से दर्ज केस के संबंध में वहां की पुलिस से भी बातचीत की जा रही है. पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं.ऊधमसिंह नगर एसएसपी ने कहा कि मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़े संगठित गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग के लिए बुक होगी मेट्रो     |     MP Weather Update: जबलपुर और ग्वालियर समेत 28 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी; जानें आपके शहर का हाल     |     Collector Action: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप; पटवारी निलंबित, तहसीलदार और RI को थमाया नोटिस     |     Hamidia Hospital Shooting Case: हमीदिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी शाजिब की जमानत याचिका खारिज; कोर्ट ने दी बड़ी दलील     |     MP Metro Update: अब मध्य प्रदेश में मेट्रो कोच में मनाएं जन्मदिन और किटी पार्टी; घाटे से उबारेगा यह नया प्लान, जानें किराया     |     Greater Noida Crime: कूड़े के विवाद में खूनी खेल; शादी से लौट रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, इलाके में तनाव     |     West Bengal News: 2500 कमाने वाली घरेलू सहायिका अब विधानसभा में! BJP की कलिता माझी ने रचा इतिहास     |     Indo-Bangla Relations: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन से बांग्लादेश में हलचल; सुवेंदु अधिकारी की जीत पर ढाका ने दी ये प्रतिक्रिया     |     Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोस को बड़ी राहत; मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत     |     Crime News: सरकारी नौकरी के लालच में पत्नी ने कराई टीचर पति की हत्या; 1 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें