Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग के लिए बुक होगी मेट्रो

 इंदौर। इंदौर में सुपर कारिडोर से रेडिसन चौराहे तक 17 किलोमीटर हिस्से तैयार वायडक्ट पर चल रही मेट्रो में यात्री संचालन सुविधा शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। मेट्रो प्रबंधन इस हिस्से के निर्माण पर अब तक 5800 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है।

अभी मेट्रो में यात्री परिवहन शुरू न होने से मेट्रो घाटे का सौदा साबित हो रही है। यही वजह है कि इंदौर के साथ भोपाल मेट्रो कोच को भी मेट्रो प्रबंधन द्वारा किटी पार्टी, जन्मदिन पार्टी, प्री वेडिंक व फिल्म शूटिंग के लिए देकर घाटे की भरपाई करने की योजना बनाई जा रही है। गौरतलबहै कि मार्च में मेट्रो के शुभारंभ की योजना बनाई गई थी इसके लिए तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई थी। चार राज्यों चुनाव के कारण पीएमओ से भी इंदौर मेट्रो के शुभारंभ के लिए तारीख नहीं मिल सकी। इस वजह से मेट्रो का संचालन अभी अधर में अटका हुआ है।

सात हजार रुपये प्रतिघंटा पर वायडक्ट चलती हुई मेट्रो में होगा आयोजन

मेट्रो प्रबंधन द्वारा ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ की नीति के तहत मेट्रो कोच, स्टेशन परिसरों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को आयोजन किया जा सकेगा। मेट्रो संचालन के दौरान यात्रियों की सुविधा को बिना प्रभावित किए आयोजन की व्यवस्था की जाएगी। स्टेशन परिसर पर खड़ी स्थित बिना सजावट वाली मेट्रो कोच के इस्तेमाल के लिए इवेंट आयोजकों को पांच हजार रुपये प्रतिघंटा में मिलेगी।

वहीं वायडक्ट पर गतिशील बिना सजावट वाली मेट्रो के लिए सात हजार रुपये प्रतिघंटा शुल्क देना होगा। बर्थडे, प्री-वेडिंग एवं किटी पार्टी हेतु अधिकतम 50 व्यक्तियों की अनुमति, इसके अतिरिक्त व्यक्ति होने पर मेट्रो प्रबंधन के निर्धारित किराया नियम लागू होंगे एवं निर्धारित शुल्क देने होगा। प्रति कोच के हिसाब से 20 हजार रुपये की सुरक्षा राशि जमा करना होगाी। आयोजन के बाद नियमों का पालन होने पर ही यह राशि लौटाई जाएगी।

विशेष अवसरोंं के लिए उपलब्ध करवाएंगे मेट्रो की सुविधा

भोपाल व इंदौर की जीवंत संस्कृति, तेजी से बढ़ते शहरी परिवेश व नागरिकों की बदलती जीवनशैली को ध्यान में रखकर मेट्रो प्रबंधन सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स के तहत भोपाल व इंदाैर में सेलिब्रेशन आन व्हील्स पहल के तहत लोगों को विशेष अवसरों के लिए मेट्रो की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। -एस कृष्ण चैतन्य, प्रबंध संचालक मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन लि.

इन आयोजनों की मिलेगी अनुमति

  • फिल्म शूटिंग, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री एवं विज्ञापन
  • बर्थडे पार्टी एवं किटी पार्टी
  • प्री-वेडिंग शूट एवं सेलिब्रेशन
  • फोटोशूट एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां

ऐसे कर सकेंगे बुकिंग

  • 15 दिन पहले करना होगा आवेदन । पहले आओ, पहले पाओ के अाधार पर बुकिंग
  • व्यक्तिगत, संस्थागत, प्रोडक्शन हाउस एवं कंपनियां कर सकेगी आवेदन।
  • आनलाइन व आफलाइन आवेदन करने की मिलेगी सुविधा

सुरक्षा के लिए यह रहेंगे नियम

  • सभी प्रतिभागियों के लिए सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी
  • ज्वलनशील/खतरनाक सामग्री एवं फायर-बेस्ड डेकोरेशन पूरी तरह प्रतिबंधित
  • शराब, धूम्रपान एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, पब्लिक न्यूज़ेंस पर सख्त रोक
  • किसी भी नुकसान की भरपाई आयोजक द्वारा की जाएगी

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग के लिए बुक होगी मेट्रो     |     MP Weather Update: जबलपुर और ग्वालियर समेत 28 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी; जानें आपके शहर का हाल     |     Collector Action: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप; पटवारी निलंबित, तहसीलदार और RI को थमाया नोटिस     |     Hamidia Hospital Shooting Case: हमीदिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी शाजिब की जमानत याचिका खारिज; कोर्ट ने दी बड़ी दलील     |     MP Metro Update: अब मध्य प्रदेश में मेट्रो कोच में मनाएं जन्मदिन और किटी पार्टी; घाटे से उबारेगा यह नया प्लान, जानें किराया     |     Greater Noida Crime: कूड़े के विवाद में खूनी खेल; शादी से लौट रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, इलाके में तनाव     |     West Bengal News: 2500 कमाने वाली घरेलू सहायिका अब विधानसभा में! BJP की कलिता माझी ने रचा इतिहास     |     Indo-Bangla Relations: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन से बांग्लादेश में हलचल; सुवेंदु अधिकारी की जीत पर ढाका ने दी ये प्रतिक्रिया     |     Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोस को बड़ी राहत; मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत     |     Crime News: सरकारी नौकरी के लालच में पत्नी ने कराई टीचर पति की हत्या; 1 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें