Kedarnath News: केदारनाथ मंदिर परिसर में फोड़े पटाखे, रील वायरल होते ही पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

Kedarnath News: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की पवित्रता और मर्यादा के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए मंदिर परिसर के समीप पटाखे जलाकर जन्मदिन का जश्न मनाने वाले एक इंस्टाग्राम यूजर के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. रुद्रप्रयाग पुलिस की सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल ने पाया कि ‘sumit_ke_blog’ नामक इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो (रील) साझा की गई है.

इस वीडियो में सुमित नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ केदारनाथ मंदिर परिसर के बेहद करीब पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाता हुआ दिख रहा है. वीडियो में वह स्वयं इस बात की पुष्टि कर रहा है कि वह अपने साथी का जन्मदिन मनाने के लिए पटाखे फोड़ रहा है.

धार्मिक भावनाओं को पहुंची ठेस

केदारनाथ जैसे अत्यंत पवित्र और संवेदनशील धार्मिक स्थल पर पटाखों का शोर और इस तरह का अमर्यादित आचरण करने से देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है. वीडियो वायरल होने के बाद तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया.

पुलिस की कड़ी कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली सोनप्रयाग में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(3) के तहत मुकदमा अपराध संख्या 11/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस फिलहाल अभियुक्तों की सटीक पहचान और उनकी तलाश में जुट गई है. रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धाम की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

पुलिस की अपील

रुद्रप्रयाग पुलिस ने सभी तीर्थयात्रियों और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की है कि वे चारधामों की गरिमा बनाए रखें. धामों में ऐसी कोई रील या वीडियो न बनाएं जो धार्मिक भावनाओं को आहत करे. पुलिस ने चेतावनी दी है कि मर्यादित आचरण न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Raja Raghuvanshi Murder Case: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जेल से बाहर आते ही रिश्तों में बिखराव     |     Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के बाद अब राज कुशवाहा की बेल पर शिलांग कोर्ट में सुनवाई, मृतक के भाई ने लगाए गंभीर आरोप     |     उज्जैन से काशी तक: सीएम मोहन यादव की भेंट ‘वैदिक घड़ी’ का पीएम मोदी ने किया अवलोकन, पंचांग और मुहूर्त की मिलेगी सटीक जानकारी     |     Rajsamand News: चोरों ने कांग्रेस कार्यालय को बनाया निशाना, AC, पंखे और गीजर उखाड़ ले गए बदमाश; पुलिस जांच में जुटी     |     Ganga Expressway Alert: सीएनजी गाड़ी है तो सावधान! 594 किमी के सफर पर नहीं मिलेगा एक भी गैस पंप, पेट्रोल-डीजल को लेकर मिली राहत     |     Bengal Election Phase 2: फाल्टा में खूनी खेल! वोट देने पर मां-बेटे को ‘मर्डर’ की धमकी, हिंसा के बीच NIA की तैनाती और कई जगह लाठीचार्ज     |     IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस अय्यर के लिए लुटाया प्यार! पोस्ट में की ऐसी गलती कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल     |     भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘ससुरवा में का करबू?’ का पोस्टर रिलीज, रानी के साथ जमी जोड़ी     |     Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का ‘महाविस्फोट’, 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी सुरंग; भूकंप जैसा कांपा इलाका     |     Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6 घंटे; जानें 12 जिलों को कैसे होगा फायदा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें