Delhi Fire Tragedy: विवेक विहार में 9 मौतों की खौफनाक वजह; AC ब्लास्ट और इलेक्ट्रॉनिक लॉक बना ‘डेथ ट्रैप’, जानें पूरी कहानी

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ. यहां चार मंजिला इमारत में लगी आग में अब तक 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है. मृतकों में 2 महिलाएं, एक बच्चा और 6 पुरुष शामिल हैं. वहीं, 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. हादसा सुबह करीब 3:15 बजे हुआ, जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे.

आग की शुरुआत इमारत की दूसरी मंजिल से हुई और देखते ही देखते लपटों ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया. आशंका जताई जा रही है कि किसी एसी यूनिट में विस्फोट के कारण आग भड़की. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

इमारत में कुल आठ फ्लैट थे

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां करीब 3:35 बजे मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू किया गया. इमारत में कुल आठ फ्लैट थे. चार आगे की ओर और चार पीछे की ओर. बताया जा रहा है कि पीछे वाले फ्लैट्स में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, क्योंकि वहां से निकलने का रास्ता सीमित था. कमरे में धुएं के कारण लोगों का दम घुट गया. घर के कुछ दरवाजे इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम के चलते बंद थे. सीढ़ियां भी संकरी थी, जिसकी वजह से लोग जल्दी इमारत से निकल नहीं सके.

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और इमारत के हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है. दमकल कर्मियों के साथ पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई कहानी

इसी कॉलोनी के रहने वाले रोहित ने बताया कि एसी में विस्फोट के कारण ही आग लगी. 12 लोगों को बचा लिया गया है. हालांकि, कुछ लोग अब भी लापता हैं. राहत कार्य के दौरान कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग करने की कोशिश की, लेकिन आग और धुएं के कारण हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने रहे.

हादसे में जान गंवाने वाले कौन?

इस हादसे में दूसरी मंजिल पर रहने वाले अरविंद जैन, उनकी पत्नी अनीता जैन, बेटे, निशांत जैन, अंचल जैन ( पत्नी निशांक जैन), आकाश जैन ( पुत्र निशांक जैन) की मृत्यु हो गई. वहीं पहली मंजिल पर रहने वाली शिखा जैन की भी मौत हो गई. वहीं, तीसरी मंजिल पर नितिन जैन, उनकी पत्नी पत्नी शैले जैन और पुत्र सम्यकन जैन की मौत हो गई.

फिलहाल फॉरेंसिक टीम और दमकल विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं. इमारत में मौजूद अग्नि सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं लापरवाही तो इस हादसे की वजह नहीं बनी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौत     |     Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल में हालत गंभीर     |     Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पूरा गांव     |     Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिंदगियां     |     Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म     |     MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किया अरेस्ट     |     Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे…’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले हुई थी लव मैरिज     |     Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्ट्रेशन     |     Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स जब्त     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें