Damoh News: दमोह के हटा अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट; वीडियो बनाने पर शुरू हुआ था विवाद मध्यप्रदेश By Nayan Datt On May 2, 2026 हटा । सिविल अस्पताल हटा में शुक्रवार शाम मरीज के परिजनों और डाक्टर व अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्ष थाना हटा पहुंचे जहां आपसी सहमति से राजीनामा हो गया। उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते अस्पताल लेकर पहुंचे थे प्रेमपुरा निवासी बिट्टू ठाकुर और भानु ठाकुर अपने भाई अजय ठाकुर को उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते अस्पताल लेकर पहुंचे थे। भानु ठाकुर का आरोप है कि वीडियो बनाने पर डाक्टर और स्टाफ ने उन्हें एक कमरे में बंद कर मारपीट की। उन्होंने बताया कि उनका मरीज गंभीर हालत में था और वे सिर्फ जल्द इलाज की मांग कर रहे थे। वहीं बिट्टू ठाकुर ने भी कहा कि वे इलाज के लिए आए थे लेकिन वीडियो बनाने के बाद उनके साथ मारपीट की गई। Share