Shocking News: मौज-मस्ती कर रहे बेटे की पिता ने ही कर दी पुलिस से शिकायत; खुला 20 लाख रुपए की चोरी का सनसनीखेज मामला

Jharkhand Crime News: झारखंड की राजधानी रांची में एक बेहद चौंकाने वाला चोरी का मामला सामने आया है, जहां पिता की एक फोन कॉल ने करीब 20 लाख रुपए की चोरी की गुत्थी सुलझा दी. हैरानी की बात यह रही कि जिस बेटे की शिकायत पिता ने पुलिस से की, वही इस बड़ी चोरी का मास्टरमाइंड निकला. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मामला जिले के विधानसभा थाना क्षेत्र के डोरिया टोली इलाके का है. स्थानीय निवासी अंजू तिग्गा के पति पिछले कई महीनों से अस्पताल में भर्ती है. उनकी हालत गंभीर है और वह कोमा में है. 26 अप्रैल की रात अंजू अस्पताल में थीं. चोरों ने खाली घर देखकर लाखों रुपए की चोरी की. बदमाश घर से करीब 90 ग्राम सोने के जेवर, एक लैपटॉप, दो गैस सिलेंडर, एक लाख पांच हजार रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी लेकर फरार हो गए.

ऐसे खुला चोरी का राज

घटना के बाद पीड़िता ने विधानसभा थाना में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया. जांच के दौरान पुलिस को डायल 112 पर एक व्यक्ति का फोन आया. उसने पुलिस को बताया कि उसके बेटे जीतू कुमार पांडेय के पास कहीं से ज्यादा पैसे आए गए हैं और वह बहुत मौज-मस्ती कर रहा है, लेकिन घरवालों को पैसे नहीं दे रहा. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू की.

पहले भी जा चुका है जेल

पूछताछ में जीतू कुमार पांडेय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसने अपने साथियों प्रशांत पासवान उर्फ बोधा और दीपक वर्मा के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. चोरी के गहनों को उन्होंने एक ज्वेलर्स की दुकान पर बेच दिया था.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्वेलर्स संचालक नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है. सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि जीतू और उसके साथी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों को बड़ा लाभ     |     Kawardha News: रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं     |     Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा; 17 से 25 मई तक भक्ति के रंग में रंगेगा शहर     |     Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज, कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट     |     Indore News: इंदौर में महंगाई की मार! छप्पन दुकान का स्वाद होगा महंगा और सराफा की मिठास पड़ेगी फीकी     |     Damoh News: दमोह के हटा अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट; वीडियो बनाने पर शुरू हुआ था विवाद     |     Mhow Crime News: महू के ‘अंधे कत्ल’ का खुलासा; पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते पति ने की थी युवक की हत्या     |     Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप     |     Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पहुंची पुलिस     |     Jabalpur Cruise Accident: ‘बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया’; जबलपुर हादसे की रूह कंपा देने वाली आंखों देखी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें