SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद पर होगी चर्चा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में शामिल होंगे. राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रियों की इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है. बैठक के इतर, रक्षा मंत्री कुछ सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकते हैं, जिसमें रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वे विश्व में व्याप्त सुरक्षा चुनौतियों के बीच वैश्विक शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को उजागर करेंगे. रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि वह आतंकवाद और चरमपंथ के प्रति शून्य सहिष्णुता के देश के दृढ़ रुख को भी स्पष्ट करेंगे. बताया जा रहा है कि इस बार की बैठक ऐसे समय हो रही है जब पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है. ऐसे में SCO देश मौजूदा संघर्ष के असर को कम करने के उपायों पर भी चर्चा कर सकते हैं.

किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

इस अहम बैठक में SCO सदस्य देशों के रक्षा मंत्री क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा सहयोग और अंतरराष्ट्रीय शांति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे. खासतौर पर आतंकवाद से मुकाबला, क्षेत्रीय स्थिरता और आपसी सहयोग को मजबूत करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा.

इस बार की बैठक ऐसे समय हो रही है जब पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है. ऐसे में SCO देश मौजूदा संघर्ष के असर को कम करने के उपायों पर भी चर्चा कर सकते हैं.

15 जून 2001 को चीन के शंघाई में हुई थी SCO की स्थापना

बैठक के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के बीच शांति बनाए रखने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराएंगे. साथ ही, भारत की आतंकवाद और उग्रवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को भी प्रमुखता से रखेंगे. गौरतलब है कि SCO एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 15 जून 2001 को चीन के शंघाई में हुई थी. इसके सदस्य देशों में भारत, रूस, चीन, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं. भारत 2017 में इसका पूर्ण सदस्य बना था और 2023 में इसकी अध्यक्षता भी कर चुका है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹4000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे शिलान्यास     |     SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद पर होगी चर्चा     |     Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचा सटाकर युवक से छीने पैसे, जांच में जुटी पुलिस     |     Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर विरोध तेज     |     Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले चेहरे     |     UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी     |     Positive News: घर आई नन्हीं परी तो पिता ने डॉक्टरों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर पूरा अस्पताल हो गया भावुक     |     Dehradun Weather Update: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी; जानें कब मिलेगी राहत     |     Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत     |     Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 लाख की आर्थिक मदद     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें