Gurdaspur News: गुरदासपुर में सराफ के घर डकैती का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता पंजाब By Nayan Datt On Apr 27, 2026 गुरदासपुर: जिला पुलिस गुरदासपुर को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने 5 मार्च 2026 को हुड्डा कालोनी में एक सराफ के घर पड़े डाके के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। यह भी पढ़ें Fire Incident: गुज्जर परिवार के घर में लगी भीषण आग, 70 हजार… Apr 27, 2026 Jammu Police Encounter: जम्मू में पुलिस और अपराधियों के बीच… Apr 27, 2026 आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोली निवासी कोटली सूरत मल्ली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले ही विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 17 केस दर्ज है जिनमें हत्या डकैती और एन.डी.पी.एस. एक्ट के है। आरोपी अभी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। आरोपी का कहना है कि जिस सराफ के घर डाका डाला गया था वह राशि और जेवर को बहुत अधिक बता रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंधी हर पहलु से जांच को जा रही है। Share