MP Assembly Special Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर संकल्प पेश करेंगे सीएम मोहन यादव

भोपाल में आज मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है. सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी. शुरुआत में दिवंगत पूर्व विधायक, सांसद और अन्य प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सदन में महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास पर केंद्रित एक शासकीय संकल्प पेश करेंगे. इस संकल्प में देश की संसद और सभी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने और परिसीमन प्रक्रिया पूरी कर इसे प्रभावी बनाने की बात शामिल है.

सत्र में महिला आरक्षण के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की महिला कल्याण योजनाओं और उपलब्धियों पर भी चर्चा होगी. भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री मोहन यादव इस मुद्दे पर बहस की शुरुआत करेंगे, जिससे सदन में महिला सशक्तिकरण को लेकर अहम चर्चा होने की उम्मीद है. इस बीच, कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्र सरकार मौजूदा 543 लोकसभा सीटों में से 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करे.

‘महिला सशक्तिकरण के प्रति नकारात्मक रवैया’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ अन्याय किया. सत्र के संबंध में सीएम ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण अधिनियम के प्रति जो नकारात्मक रवैया अपनाया है. इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी तक, कांग्रेस ने पांच पीढ़ियों से लगातार महिलाओं के साथ जो अन्याय किया है, उसे देश कभी नहीं भूलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33% आरक्षण देकर, देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का फैसला लिया है.

सीएम ने कहा कि इस कानून को कमजोर करने में कांग्रेस और उसके सहयोगियों-जैसे SP, TMC, DMK और ऐसे ही अन्य सभी विपक्षी गठबंधनों ने जो भूमिका निभाई है, मैं उसकी कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. उन्होंने कहा कि हम सदन में एक बार फिर प्रस्ताव पारित करेंगे, जिसमें यह कहा जाएगा कि हमारी सरकार 33 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन करती है. पीएम मोदी का ये फैसला बहुत अच्छा था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Faridabad Crime News: फरीदाबाद की सड़क पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार, खुलेआम गुंडागर्दी से मचा हड़कंप     |     Gurugram News: सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम को दिया बड़ा तोहफा, आधुनिक लाइट एंड साउंड शो का किया उद्घाटन     |     Karnal News: करनाल में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, 30 हजार में हो रहा था टेस्ट; आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार     |     Karnal Police Encounter: करनाल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सूरज हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोविंदा गोली लगने से घायल     |     Krishan Lal Panwar on Dushyant: सोनीपत में मंत्री कृष्ण लाल पंवार का तंज- ‘जब सत्ता में थे तब भाजपा अच्छी थी, अब खराब हो गई’     |     Weather Update: अप्रैल में ही 44 डिग्री पहुंचा पारा, सूर्य देव उगल रहे आग; जानें मई-जून में कितनी सताएगी गर्मी?     |     Sirsa Crime News: सिरसा में युवक की बेरहमी से हत्या, पहले कुल्हाड़ी से हमला फिर ऊपर चढ़ाई कार; मची सनसनी     |     Haryana Assembly Special Session: हरियाणा विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस ने किया सत्र का बॉयकॉट, बाहर चलाया समानांतर सदन     |     BJP District Workshop: भाजपा की जिला योजना कार्यशाला, आदित्य साहू बोले- हमारे लिए राष्ट्र प्रथम सर्वोपरि     |     Jharkhand News: दूषित गोलगप्पा खाने से मची चीख-पुकार, 42 लोग अस्पताल में भर्ती, देर रात गांव पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें