40 डिग्री पारा और 4 दिन से सूखा हलक! बूंद-बूंद पानी को मोहताज हुए लोग; सिस्टम की लापरवाही पर भड़का जनता का गुस्सा

छिंदवाड़ा: अप्रैल महीने के अंत में सूर्य देवता अपनी तेज लपटों से कहर बरपा रहे हैं. यहां पर तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है तो वहीं स्थानीय स्तर पर लोगों को पानी के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. आलम यह है कि बड़ी मुश्किल से तीन-चार दिन में पानी मिल पा रहा है, तो वहीं नगर निगम के पार्षदों ने भी बीजेपी कांग्रेस के वार्डों में भेदभाव को लेकर आरोप लगाया है.

नगर निगम के पार्षद ने निगम पर किए सवाल खड़े, पानी में भी पक्षपात

छिंदवाड़ा नगर निगम आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर रोज चर्चाओं में रहता है. वहीं अब नगर निगम की पानी की टंकी पर कांग्रेस के पार्षद ने पहुंचकर प्रदर्शन किया जहां उन्होंने उनके वार्डों में पानी की कमी को देखते हुए सामने से खड़े होकर टैंकर पहुंचाने की बात कही. उन्होंने कहा कि नगर निगम में 48 वार्ड हैं पर 15 वार्ड को खासतौर पर टारगेट किया जा रहा है, तकनीकी समस्या का हवाला देकर अधिकारी भी अपना पल्ला झाड़तें हैं. उन्होंने कहा कि अप्रैल के महीने में ही यह हाल है तो मई आते-आते तक पानी को लेकर संघर्ष और गहरा हो जाएगा.

कहीं पानी के टैंकर पंचर, तो कहीं टंकी में पानी नहीं

छिंदवाड़ा नगर निगम पानी को लेकर अच्छी व्यवस्था का दावा करता है पर हकीकत कुछ इससे विपरीत ही दिखाई देती है. यहां के वार्ड पार्षदों ने जाकर पानी की टंकी देखी तो वहां के हालात यह थे कि वहां पर कुछ टैंकरों के टायर ही पंचर थे, तो ऊपर की पानी स्टोरेज टंकी में पानी ही नहीं था. अंशा दहाडे ने कहा कि “परिषद की बैठक में जब इन मुद्दों को उठाया जाता है तो अधिकारी कहते हैं कि पानी की भरपूर व्यवस्था है मोटर जल जाने के बाद उनके पास बैकअप में कोई दूसरा मोटर नहीं है. इन व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द सुधरें नहीं तो महापौर अपने पद से इस्तीफा दें.”

चार-चार दिन में पानी की सप्लाई ने बढ़ाई रहवासियों की मुसीबत

ग्रामीण इलाकों में भी जल स्तर नीचे पहुंचने से हो रही समस्याएं, गर्मी के कारण लोग पीने तक के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं. हालात यहां ये हो गए हैं कि मुश्किल से लोगों को पानी कई दिनों में उपलब्ध हो पा रहा है. छिंदवाड़ा जिले की कई विधानसभाओं में पानी की किल्लत के वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं जहां लोग भारी धूप में लाइन लगाकर दूर-दूर से पानी लेकर आते हुए नजर आते हैं.

वहीं, बीसापुर कला के रहवासी संदीप सिसोदिया ने बताया कि “गर्मी के कारण पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. हालात यहां ये हैं कि चार-चार दिन तक पानी नहीं मिल पाता. मजबूरन बर्तनों में और पानी की टंकियों में स्टॉक कर कर रखना पड़ता है और फिर उसे चार दिनों चलाना पड़ता है.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Assembly Special Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने घेराबंदी के लिए बनाई रणनीति     |     MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भीषण लू का कहर, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, जानें नई टाइमिंग     |     उज्जैन जिले में खेत में मिली किसान की जलती हुई लाश, नरवाई जलाने पहुंचा था     |     Gwalior News: ग्वालियर में मुश्किल में दिल के मरीज, सरकारी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में लटका ताला     |     Dewas News: देवास में कुश्ती महोत्सव बना अखाड़ा, पहलवानों के बीच चले लात-घूसे, जमकर फेंकी गईं कुर्सियां     |     Kuno National Park: कूनो से निकले चीते की गजब भूख! 600 KM के सफर में एक दर्जन से ज्यादा जानवरों का किया शिकार     |     Jyotiraditya Scindia: सिंधिया ने जेब से निकाली ‘जादुई प्याज’, 51 डिग्री की भीषण गर्मी से बचने का बताया खास फॉर्मूला     |     Sainik School Morena: फौलादी जिगर वाले जवान तैयार करेगा मुरैना का नया सैनिक स्कूल, जानें क्या होंगी खूबियां?     |     MP Assembly Special Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर संकल्प पेश करेंगे सीएम मोहन यादव     |     Raghav Chadha News: ‘मेरे सामने 3 विकल्प थे…’, बीजेपी में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर खोला राज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें