MP High Court: “दिव्यांग बच्चों को स्कूल से कैसे निकाला?” मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा विभाग से मांगी डिटेल रिपोर्ट

जबलपुर : मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने दिव्यांग बच्चों को स्कूल से निकाले जाने पर रोक लगा दी है. युगलपीठ ने जबलपुर के विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत दिव्यांग यानि विशेष बच्चों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश भी दिए. युगलपीठ ने जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर सहित अन्य अधिकारियों से इस मामले में जवाब मांगा है. याचिका पर अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी.

स्कूलों में दिव्यांगों के लिए स्पेशल टीचर भी नहीं

जबलपुर निवासी सौरभ सुबैया की तरफ से दायर याचिका में कहा गया “जबलपुर में लगभग 50 शासकीय और 200 निजी स्कूल संचालित हैं. इनमें काफी संख्या में दिव्यांग बच्चे पढ़ते हैं. इनमें से कई न तो बोल सकते हैं और न ही सुन सकते हैं. इसके बावजूद स्कूलों में विशेष शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई. दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के अंतर्गत विशेष शिक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य है. इस तरह कानून का समुचित पालन नहीं किया जाना चिंताजनक है.”

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोष

याचिका में कहा गया “दिव्यांग बच्चों को स्कूलों से बाहर कर दिया जाता है, जो उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन है. इसीलिए हाई कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की जाती है. मुख्य मांग यही है कि निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाया जाए. साथ ही समावेशी शिक्षा को मजबूत आधार देने समुचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं.” इसके बाद न्यायालय ने निर्देश दिये. याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता शिवेन्द्र पांडे ने पैरवी की.

अधिवक्ता शिवेन्द्र पांडे ने कोर्ट को बताया “निजी स्कूलों द्वारा स्पेशल बच्चों को बाहर करना सीधे उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है. हाई कोर्ट का यह अंतरिम आदेश कई मायनों में अहम माना जा रहा है. इससे न सिर्फ समावेशी शिक्षा को मजबूती मिलेगी, बल्कि निजी स्कूलों की मनमानी पर भी लगाम लगेगी.”

स्कूलों में RTE का पालन भी नहीं होता

हाल ही में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इंदौर के गरीब बच्चों को स्कूल से निकाले जाने को गंभीरता से लिया था. पीड़ित अभिभावकों ने कोर्ट को बताया कि अधिकांश निजी स्कूल RTE कानून का पालन नहीं कर रहे हैं. बहाना बनाकर बच्चों की स्कूल से टीसी काट दी गई. बच्चों का एक साल खराब हो गया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Amit Shah on Congress: “राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी”, अमित शाह का कांग्रेस अध्यक्ष पर बड़ा पलटवार     |     Murder In Delhi: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, रेप की भी आशंका; फरार नौकर पर पुलिस को शक     |     Ravi Kishan at Mahakal: उज्जैन में बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे सांसद रवि किशन, भस्म आरती में भाव विह्वल होकर की शिव आराधना     |     Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में बाघ शावक की मौत, आपसी संघर्ष या शिकार? वन विभाग ने शुरू की हाई-लेवल जांच     |     MP Patwari Suicide: भाई की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो पटवारी ने की खुदकुशी, मध्य प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी     |     Lucknow-Indore Economic Corridor: लखनऊ से इंदौर तक बनेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, बुंदेलखंड से पलायन रोकने के लिए मास्टरप्लान तैयार     |     Collector’s Initiative: भीषण गर्मी में कलेक्टर के फैसले ने दी ठंडक, जनसुनवाई में आए लोगों को पिलाया गया ठंडा पानी और शरबत     |     MP High Court: “दिव्यांग बच्चों को स्कूल से कैसे निकाला?” मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा विभाग से मांगी डिटेल रिपोर्ट     |     Bhopal Gas Agency News: भोपाल की दो गैस एजेंसियों से 3000 सिलेंडर गायब, खाद्य विभाग FIR और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी में     |     Chhindwara Coal Mine: छिंदवाड़ा का कोयला ‘सोना’ से कम नहीं! मोआरी खदान फिर से शुरू, WCL को मिली जिम्मेदारी; हजारों को मिलेगा रोजगार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें