Chhindwara News: छिंदवाड़ा पहुंची खाद की रैक, अब नहीं लगानी होगी लंबी लाइनें; किसान जल्द करें यूरिया-DAP का स्टॉक

छिंदवाड़ा: खाद के लिए लंबी-लंबी लाइन में बगैर लगे अगर पर्याप्त मात्रा में जरूरी फर्टिलाइजर चाहिए तो फटाफट नजदीकी खाद विक्रय केंद्र में जाकर ई-टोकन के जरिए किसान खाद खरीद कर स्टॉक कर सकता है. बरसात के मौसम में फसलों के लिए लगने वाली खाद की किल्लत से किसानों को बचाने के लिए छिंदवाड़ा में खाद बड़ी मात्रा में स्टॉक कर लिया गया है.

92 हजार मैट्रिक टन खाद पहुंची छिंदवाड़ा

कृषि उपसंचालक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया, “जिले में वर्तमान में सभी प्रकार की उर्वरक मिलाकर 92 हजार मेट्रिक टन की उपलब्धता है जो पूरी खरीफ की आवश्यकता की लगभग 50 प्रतिशत उपलब्ध है. किसान द्वारा उर्वरक का उठाव धीमी गति से होने के कारण जिले को प्राप्त होने वाली खाद के रेक के भण्डारण में समस्या पैदा हो सकती है.”

ई-टोकन के जरिए मिलेगी खाद

जिले में ई-विकास प्रणाली से खाद बेची जा रही है, लेकिन किसानों के बीच इस प्रोसेस को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है. ई-विकास पोर्टल में किसानों के क्षेत्रफल एवं बोई जाने वाली फसल में वैज्ञानिक अनुशंसा के अनुसार, पूरी खाद की मात्रा देने का प्रावधान है. फिलहाल किसानों को जितनी खाद की गणना पोर्टल करता है उसकी आधी मात्रा खरीदी करने का नियम बनाया गया है.

फिलहाल आधी मात्रा में मिलेगी खाद

कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने बताया, “परेशानियों से बचने के लिये आधी खाद की मात्रा का तत्काल किसान उठाव करें एवं बाकी बची खाद आगामी माह में खरीद सकते हैं. जब तक कि वैज्ञानिक अनुशंसा एवं गणना के अनुरूप जिले को खाद प्राप्त न हो जाये. शासन स्तर से स्पष्ट किया गया है कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, लेकिन इसका अग्रिम उठाव सिर्फ ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ही किया जाएगा.” फिलहाल जिले में 43,000 मेट्रिक टन यूरिया, एन.पी.के एवं डी.ए.पी 25,000 मेट्रिक टन, पोटाश 5,200 मेट्रिक टन एवं सिंगल सुपर फास्फेट 19,000 मेट्रिक टन उपलब्ध है.”

पिछले साल खरीफ और रवि की फसल के समय किसानों को खाद लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालात इतने बिगड़ गए थे कि किसानों को खाद केंद्रों में 8-8 दिनों तक लाइन लगाना पड़ा था. इससे परेशान होकर कई बार किसानों ने आंदोलन किया, जिसके बाद से ही सरकार ने ई-टोकन सिस्टम चालू किया है. जून महीने से ही खेती में खाद की जरूरत पड़ने लगती है इसलिए जिला प्रशासन का कहना है खाद का पहले से ही स्टॉक नियम अनुसार कर लिया जाएगा तो वितरण करने में समस्याएं नहीं होगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Amit Shah on Congress: “राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी”, अमित शाह का कांग्रेस अध्यक्ष पर बड़ा पलटवार     |     Murder In Delhi: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, रेप की भी आशंका; फरार नौकर पर पुलिस को शक     |     Ravi Kishan at Mahakal: उज्जैन में बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे सांसद रवि किशन, भस्म आरती में भाव विह्वल होकर की शिव आराधना     |     Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में बाघ शावक की मौत, आपसी संघर्ष या शिकार? वन विभाग ने शुरू की हाई-लेवल जांच     |     MP Patwari Suicide: भाई की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो पटवारी ने की खुदकुशी, मध्य प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी     |     Lucknow-Indore Economic Corridor: लखनऊ से इंदौर तक बनेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, बुंदेलखंड से पलायन रोकने के लिए मास्टरप्लान तैयार     |     Collector’s Initiative: भीषण गर्मी में कलेक्टर के फैसले ने दी ठंडक, जनसुनवाई में आए लोगों को पिलाया गया ठंडा पानी और शरबत     |     MP High Court: “दिव्यांग बच्चों को स्कूल से कैसे निकाला?” मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा विभाग से मांगी डिटेल रिपोर्ट     |     Bhopal Gas Agency News: भोपाल की दो गैस एजेंसियों से 3000 सिलेंडर गायब, खाद्य विभाग FIR और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी में     |     Chhindwara Coal Mine: छिंदवाड़ा का कोयला ‘सोना’ से कम नहीं! मोआरी खदान फिर से शुरू, WCL को मिली जिम्मेदारी; हजारों को मिलेगा रोजगार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें