PBKS vs LSG: श्रेयस अय्यर ने छोड़े इतने कैच की टोपी से छिपाना पड़ा मुंह, शर्मिंदगी का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

Shashank Singh Catch Drop: एक खिलाड़ी और इतने सारे कैच ड्रॉप. जब आंकड़ा जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे. ठीक पंजाब किंग्स के कोच रिकी पॉन्टिंग की तरह. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स जीत तो बेशक गई. मगर उसके एक खिलाड़ी के छोड़े एक के बाद एक कैच ने सबका ध्यान खींच लिया. हम बात कर रहे हैं शशांक सिंह की, जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में 3 कैच छोड़े, जिससे कोच और कप्तान की भौंहे तो तनी मगर अंत में जीत मिली तो राहत मिली.

श्रेयस अय्यर ने टोपी से ढका कैच छोड़ने वाले खिलाड़ी का मुंह

मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शशांक सिंह का मुंह अपनी टोपी से ढकते दिख रहे हैं. ये नजारा खिलाड़ियों के हाथ मिलाने के वक्त का है. शशांक के साथ श्रेयस अय्यर शायद ऐसा इसलिए कर रहे थे ताकि कोच रिकी पॉन्टिंग से उनकी नजरें चार ना हों. वो उन पर भड़के ना. लेकिन, जब शशांक और पॉन्टिंग का आमना-सामना हुआ तो दोनों ने हंसते हुए एक दूसरे को गले से लगा लिया.

शशांक सिंह ने कब-कब छोड़े कैच?

अब सवाल है कि शशांक सिंह ने मैच के दौरान कैच कब-कब टपकाया. उन्होंने पहला कैच 14वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर LSG के बल्लेबाज निकोलस पूरन का छोड़ा.

दूसरा कैच शशांक ने 18वें ओवर में एडेन मारक्रम का बाउंड्री लाइन पर छोड़ा जब उन्होंने एक बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की. शशांक की इस नाकामी को देखकर डगआउट में बैठे रिकी पॉन्टिंग भी खड़े हो गए थे और भड़कते नजर आए थे.

एक ओवर बाद ही शशांक सिंह ने तीसरा कैच LSG के मुकुल चौधरी का छोड़ा. डीप स्क्वॉयर लेग से दौड़ते हुए आकर उन्होंने बॉल तो लपक ली मगर उस पर अपनी पक़ड़ नहीं बना सके, जिससे वो छिटक गई. श्रेयस अय्यर तो मुस्कुरा कर रह गए मगर डगआउट में बैठे रिकी पॉन्टिंग ज्यादा गंभीर और गुस्से में नजर आए.

मैच में जीत तो सब ठीक

हालांकि, वो कहते हैं ना कि अंत भला तो सब भला. वही इस मैच में भी हुआ. कोच का गुस्सा ठंडा पड़ गया जब टीम मैच जीत गई. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर भी शशांक सिंह के साथ फन करते दिखे ताकि वो भी मैदान पर हुई चूक से आगे बढ़ सकें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Mandla Crime: मंडला में रिश्तों का कत्ल! पिता के साथ मिलकर बेटे ने की मां की हत्या, रोंगटे खड़े कर देगा मामला     |     Ishaan Khatter Video: रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही गिराई कॉफी, सफेद पैंट हुई खराब तो पैपराजी के सामने हाथ जोड़ने लगे ईशान खट्टर     |     NSA Ajit Doval Riyadh Visit: अजीत डोभाल ने रियाद में सऊदी विदेश मंत्री और क्राउन प्रिंस के करीबियों से की मुलाकात; एनर्जी सिक्योरिटी और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा     |     Bank Holiday Today: अक्षय तृतीया के बाद आज भी बंद रहेंगे बैंक? जानें 20 अप्रैल को किन राज्यों में रहेगी छुट्टी, देखें RBI की लिस्ट     |     Motorola Edge 70 Pro Launch: 22 अप्रैल को लॉन्च होगा मोटोरोला का नया फोन, 6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स     |     PBKS vs LSG: श्रेयस अय्यर ने छोड़े इतने कैच की टोपी से छिपाना पड़ा मुंह, शर्मिंदगी का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल     |     Chardham Yatra 2026: अक्षय तृतीया के शुभ योग में शुरू हुई चारधाम यात्रा; जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और विशेष महत्व     |     Chatra News: चतरा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से मां और दो बेटियों की मौत; चंद मिनट में उजड़ गया पूरा परिवार     |     Police Action: SP की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हंसना ASI को पड़ा भारी, अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल सस्पेंड     |     Postmaster Suicide: सट्टे के कर्ज में डूबे पोस्टमास्टर ने दोस्त के घर दी जान, लेनदारों के दबाव में खत्म कर ली जिंदगी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें