Mandla Crime: मंडला में रिश्तों का कत्ल! पिता के साथ मिलकर बेटे ने की मां की हत्या, रोंगटे खड़े कर देगा मामला

मध्य प्रदेश के मण्डला से दिल दहला देने वाली वारदातें सामने आई हैं. जहां एक तरफ पति और बेटे ने मिलकर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी, वहीं दूसरी ओर भाई ने ही भाई के शरीर के नौ टुकड़े कर दिए. रिश्तों की गरिमा को तार-तार करती इन घटनाओं ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

कहते हैं कि एक घर की छत के नीचे मां और पत्नी सबसे सुरक्षित होती है, लेकिन मण्डला के निवास थाना अंतर्गत ग्राम घुरनेर में जो हुआ, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. 17 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि 45 वर्षीय तुलसा बाई का शव उनके ही घर में संदिग्ध हालत में पड़ा है. पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जब जांच शुरू हुई, तो जो सच सामने आया वह रूह कंपा देने वाला था.

पति-पत्नी के बीच था विवाद

जांच में यह कड़वा सच सामने आया कि मृतिका का अपने पति चन्द्रिका प्रसाद से पिछले 15-20 वर्षों से विवाद चल रहा था. दोनों अलग-अलग रह रहे थे, लेकिन 15 अप्रैल की शाम पुरानी बातों ने फिर से तूल पकड़ लिया. विवाद इतना बढ़ा कि सगे बेटे मनोहर प्रसाद ने अपनी मां को जमीन पर पटक दिया. इसी बीच, पति ने आवेश में आकर पत्नी का गला घोंटा और पास रखे भारी पत्थर से उसके सिर व चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया हत्या के बाद की क्रूरता और भी भयानक थी. आरोपियों ने ठंडे दिमाग से अपने खून से सने हाथ धोए, कपड़े बदले और साक्ष्यों को छिपाने की कोशिश की

वहीं बीते दिन मण्डला से ही एक और झकझोर देने वाली खबर आई थी, जहां एक भाई ने भाईचारे के रिश्ते को ही दफन कर दिया. यहां मामूली विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर उसके नौ टुकड़े कर दिए. इतना ही नहीं, पकड़े जाने के डर से उसने अंगों को सेप्टिक टैंक के गड्ढे में डाल दिया. और ईसके बाद परिजनों के साथ पुलिस थाना जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कर दी, लेकिन इस बात का खुलासा सेफ्टी टैंक से आने वाली दुर्गंध के कारण हुआ.

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

मण्डला पुलिस ने अपनी सक्रियता से आरोपियों को सलाखों के पीछे तो भेज दिया, लेकिन समाज के टूटे हुए भरोसे की मरम्मत कौन करेगा. ये घटनाएं चेतावनी हैं कि अगर हमने अपने परिवारों के भीतर संवाद, प्रेम और एक-दूसरे के प्रति सम्मान को फिर से जीवित नहीं किया, तो भविष्य और भी भयावह हो सकता है.

देश में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं केवल कानून-व्यवस्था की चुनौती नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक ढांचे के गहरे संकट का संकेत हैं. बढ़ती असहिष्णुता, टूटता पारिवारिक संवाद और मानसिक तनाव ने रिश्तों की बुनियाद को कमजोर कर दिया है. जहां वर्षों पुराने विवाद भी हिंसा का रूप ले लेते हैं. जब अपने ही अपने के खिलाफ खड़े हो जाएं, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि समाज में संवेदनशीलता, धैर्य और आपसी समझ तेजी से घट रही है, और अब जरूरत केवल सख्त कानून की नहीं, बल्कि रिश्तों में भरोसा, संवाद और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को फिर से मजबूत करने की है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Mandla Crime: मंडला में रिश्तों का कत्ल! पिता के साथ मिलकर बेटे ने की मां की हत्या, रोंगटे खड़े कर देगा मामला     |     Ishaan Khatter Video: रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही गिराई कॉफी, सफेद पैंट हुई खराब तो पैपराजी के सामने हाथ जोड़ने लगे ईशान खट्टर     |     NSA Ajit Doval Riyadh Visit: अजीत डोभाल ने रियाद में सऊदी विदेश मंत्री और क्राउन प्रिंस के करीबियों से की मुलाकात; एनर्जी सिक्योरिटी और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा     |     Bank Holiday Today: अक्षय तृतीया के बाद आज भी बंद रहेंगे बैंक? जानें 20 अप्रैल को किन राज्यों में रहेगी छुट्टी, देखें RBI की लिस्ट     |     Motorola Edge 70 Pro Launch: 22 अप्रैल को लॉन्च होगा मोटोरोला का नया फोन, 6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स     |     PBKS vs LSG: श्रेयस अय्यर ने छोड़े इतने कैच की टोपी से छिपाना पड़ा मुंह, शर्मिंदगी का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल     |     Chardham Yatra 2026: अक्षय तृतीया के शुभ योग में शुरू हुई चारधाम यात्रा; जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और विशेष महत्व     |     Chatra News: चतरा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से मां और दो बेटियों की मौत; चंद मिनट में उजड़ गया पूरा परिवार     |     Police Action: SP की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हंसना ASI को पड़ा भारी, अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल सस्पेंड     |     Postmaster Suicide: सट्टे के कर्ज में डूबे पोस्टमास्टर ने दोस्त के घर दी जान, लेनदारों के दबाव में खत्म कर ली जिंदगी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें