Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी के दाम स्थिर; जानें अपने शहर में 22ct और 24ct सोने का ताजा भाव पंजाब By Nayan Datt On Apr 14, 2026 सोने की कीमतों में मंगलवार को हल्का उछाल देखने को मिला है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,55,500 रुपये पहुंच गई, जो सोमवार को 1,54,000 रुपये दर्ज की गई थी। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव भी बढ़कर 1,44,620 रुपये हो गया, जबकि एक दिन पहले यह 1,43,220 रुपये था। वहीं चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। मंगलवार को चांदी का भाव 2,44,500 रुपये पर स्थिर रहा, जो सोमवार को भी इसी स्तर पर दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें Bathinda News: बठिंडा में नाबालिग लड़की से दरिंदगी, पुलिस ने… Apr 14, 2026 CRPF का कांस्टेबल ही निकला नशा तस्कर! भारी मात्रा में नशीले… Apr 14, 2026 अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमत बता दें कि डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के कारण आज सर्राफा बाजार बंद रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। हाजिर चांदी 1.58 डॉलर या 2.09 प्रतिशत टूटकर 74.31 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि सोना 25.92 डॉलर टूटकर 4,722.26 डॉलर प्रति औंस रह गया। Share