सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं

दिल्ली एनसीआर समेत यूपी-बिहार में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. वहीं मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 4 मार्च 2026 को Delhi में दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि आज मौसम विभाग की तरह से किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. दिन में धूप के साथ हवाओं का असर महसूस होगा. मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन तेज हवा की वजह से हल्की धूलभरी स्थिति बन सकती है.

दिल्ली में 20 फरवरी 2026 से चल रहा शुष्क (ड्राई) मौसम इस पूरे सप्ताह भी जारी रहा. मौसम में किसी तरह की बारिश या बादलों की संभावना नहीं है. वहीं रंगों का त्योहार होली के दिन इस बार मौसम पूरी तरह सूखे और गर्म मौसम रहेगा. आमतौर पर होली का त्योहार प्री-मानसून सीजन की शुरुआत के दौरान आता है, इसलिए पिछले कई बार इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिलती रही है, लेकिन इस बार मौसम सामान्य पैटर्न से अलग है और आज किसी भी तरह की बारिश की संभावना नहीं है.

पिछले कुछ दिनों से तरह तेज धूप बनी रहेगी, जिससे होली का दिन गर्म और हवायुक्त रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान लगभग 32°C के आसपास रहने का अनुमान है. शुष्क मौसम का दौर मध्य मार्च तक जारी रहेगा और अगले सप्ताह तापमान 35°C के पार भी जा सकता है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में भी होली का त्योहार तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मनाया जाएगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में दोपहर के समय गर्मी काफी चुभने वाली हो सकती है, जबकि पूर्वी जिलों में हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है. लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

बिहार में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार कल से दिन और रात दोनों के तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है. इससे लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगेगा.

इन राज्यों में होगी बारिश

वहीं अगर पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात की जाए तोहिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है. उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है. मंगलवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली रही. माैसम लगातार साफ रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हिमाचल में दिन का तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया.

महाराष्ट्र में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. जबकि अगले दो दिनों में गुजरात राज्य में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद के पांच दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा. अगले दो दिनों में तमिलनाडु में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने की संभावना है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रहेगी बिजली गुल     |     MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर आए दरिंदे ने मार डाला     |     Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार     |     Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा     |     Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद में वारदात     |     Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया अरेस्ट     |     Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका का गला रेता     |     Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहूर ढाबे, पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरें     |     Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी ‘शीशे वाली दीवार’ सिखाएगी सबक     |     Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- “अब NDA में शामिल होना ही पड़ेगा”     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें