सावधान! फर्जी ऐप के मायाजाल में फंसा ITBP का जवान, ग्रेटर नोएडा में लगा 51 लाख का चूना

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगी के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र से सामने आया है जहां साइबर ठगों ने शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर आईटीबीपी के जवान से करीब 51 लाख रुपये की ठगी कर ली. ठगों ने एक महिला के जरिए जवान को अपने जाल में फंसाया और फर्जी ट्रेडिंग एप के माध्यम से भरोसा जीतकर धीरे-धीरे बड़ी रकम हड़प ली.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित जवान राजेश कुमार मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के गुमझून गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में रह रहे हैं. राजेश कुमार आईटीबीपी में तैनात हैं. 26 अगस्त को राजेश कुमार की सोशल मीडिया पर ईशा देशाई नाम महिला से बातचीत शुरू हुई. महिला ने खुद को शेयर बाजार का एक्सपर्ट बताते हुए दावा किया कि वह अपने निर्देशन में निवेश कराकर 30 प्रतिशत तक मुनाफा दिला सकती है.

महिला ने राजेश को गो मार्केट ग्लोबल सीएस प्लेटफॉर्म नाम के एक एप का लिंक भेजा और उसे डाउनलोड कराकर पंजीकरण कराया. शुरुआत में राजेश ने सिर्फ 10 हजार रुपये निवेश किए. कुछ ही दिनों में एप पर उन्हें 5 हजार रुपये का मुनाफा दिखाया गया जो उनके बैंक खाते में भी ट्रांसफर हो गया. इससे उनका भरोसा पूरी तरह ठगों पर बन गया.

झांसे में लेकर की ठगी

शुरुआती मुनाफे के बाद ठगों ने राजेश को ज्यादा निवेश करने के लिए उकसाया. महिला और उसके साथी लगातार संपर्क में रहकर बड़े मुनाफे के सपने दिखाते रहे. राजेश कुमार ने 6 नवंबर तक कई बार में ठगों के बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में कुल मिलाकर करीब 51 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. फर्जी एप पर उनका पोर्टफोलियो एक करोड़ रुपये से ज्यादा का दिखने लगा. जब जवान ने अपनी पूरी रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने नया पैंतरा अपनाया. उनसे कहा गया कि रकम निकालने के लिए पहले टैक्स और ट्रांसफर फीस के नाम पर और पैसे जमा करने होंगे.

राजेश को ठगी का शक हुआ तो और पैसे देने से इनकार कर दिया. पैसे देने से मना करने पर ठगों ने उनसे पूरी तरह से संपर्क तोड़ लिया. मोबाइल नंबर बंद कर दिए गए और एप पर भी कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसके बाद पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और फिर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और एप से जुड़ी जानकारी खंगाली जा रही है. ठगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार साइबर ठग अब सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताकर लोगों को फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराते हैं. पहले छोटी रकम पर मुनाफा दिखाकर भरोसा जीतते हैं और फिर धीरे-धीरे लाखों रुपये ठग लेते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Amit Shah on Congress: “राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी”, अमित शाह का कांग्रेस अध्यक्ष पर बड़ा पलटवार     |     Murder In Delhi: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, रेप की भी आशंका; फरार नौकर पर पुलिस को शक     |     Ravi Kishan at Mahakal: उज्जैन में बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे सांसद रवि किशन, भस्म आरती में भाव विह्वल होकर की शिव आराधना     |     Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में बाघ शावक की मौत, आपसी संघर्ष या शिकार? वन विभाग ने शुरू की हाई-लेवल जांच     |     MP Patwari Suicide: भाई की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो पटवारी ने की खुदकुशी, मध्य प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी     |     Lucknow-Indore Economic Corridor: लखनऊ से इंदौर तक बनेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, बुंदेलखंड से पलायन रोकने के लिए मास्टरप्लान तैयार     |     Collector’s Initiative: भीषण गर्मी में कलेक्टर के फैसले ने दी ठंडक, जनसुनवाई में आए लोगों को पिलाया गया ठंडा पानी और शरबत     |     MP High Court: “दिव्यांग बच्चों को स्कूल से कैसे निकाला?” मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा विभाग से मांगी डिटेल रिपोर्ट     |     Bhopal Gas Agency News: भोपाल की दो गैस एजेंसियों से 3000 सिलेंडर गायब, खाद्य विभाग FIR और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी में     |     Chhindwara Coal Mine: छिंदवाड़ा का कोयला ‘सोना’ से कम नहीं! मोआरी खदान फिर से शुरू, WCL को मिली जिम्मेदारी; हजारों को मिलेगा रोजगार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें