शनिदेव की क्रूर दृष्टि का सच! किन 5 तरह के लोगों पर होता है सबसे बुरा प्रभाव, क्या शनि की वजह से टूटते हैं परिवार?

Shani Dev: शनिदेव कर्मफल दाता और न्याय के देवता माने जाते हैं. शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार, फल प्रदान करते हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव नवग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं. शनिदेव जिस पर प्रसन्न हो जाएं उसके जीवन में स्थिरता, शांति और आर्थिक संपन्नता आती है, लेकिन शनिदेव क्रूर माने जाते हैं. उनकी क्रूर यानी वक्र दृष्टि अशुभ मानी जाती है.

हर इंसान शनि देव की क्रूर दृष्टि से बचना चाहता है. क्योंकि ऐसा होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आइए जान लेते हैं वो कौन से लोग होते हैं, जिन पर शनिदेव अपनी क्रूर दृष्टि डालते हैं. साथ ही जानते हैं कि शनिदेव की क्रूर दृष्टि से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

इन लोगों पर पड़ती है शनि की क्रूर दृष्टि

झूठी गवाही देने वालों, गरीबों को सताने वालों और किसी के पीठ पीछे बुराई करने वाले लोगों को शनि की क्रूर दृष्टि का सामना करना पड़ता है. वहीं अगर कोई व्यक्ति अपने गुरुजनों का अपमान करता है, तो उसे भी शनि के क्रोध का सामना करना पड़ता है. ईश्वर में आस्था नहीं रखने वालों, पशु-पक्षियों को सताने वालों पर भी शनि अपनी क्रूर दृष्टि डालते हैं.

गरीबों, महिलाओं और असहाय लोगों का हक छीनने वाले भी शनि के क्रोध का सामना करते हैं. जो लोग आसपास या व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं या फिर चीजों को अस्त-व्यस्त रखते हैं, उन लोगों को भी शनि की क्रूर दृष्टि पड़ती है. यही नहीं जो लोग मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन करते हैं, उन पर भी शनिदेव की क्रूर दृष्टि पड़ती है.

जीवन में आती हैं परेशानियां

शनिदेव की क्रूर दृष्टि पड़ने से जीवन में परेशानियां आ जाती हैं. कदम-कदम पर बाधाएं आने लगती हैं. परिवार में चुनौतियां आ सकती हैं. रिश्तों में खटास आ सकती है.

रखें इन बातों का ध्यान

शनिदेव की क्रूर दृष्टि का सामना न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इन सभी कार्यों से दूरी बनाए रखनी चाहिए. साथ ही अच्छे कर्म करने चाहिए. अच्छे कर्म करने से शनि देव कष्ट नहीं देते और उनकी कृपा प्राप्त होती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें