आयुर्वेद के अनुसार सेहत के लिए फायदेमंद है गुग्गुल, जानें ज्यादा सेवन के नुकसान

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां जिनका उपयोग तरह-तरह के रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। ये जड़ी बूटियां हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। इन्हीं में से एक जड़ी बूटी है गुग्गुल यह एक वृक्ष है, इसमें से निकलने वाले गोंद का उपयोग आयुर्वेद में किया जाता है। गुग्गुल को जोड़ों की दर्द, सूजन और डायबिटीज की समस्या दूर करने में लाभकारी माना जाता है। गुग्गुल बीमारियों को दूर रखने और आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, अन्यथा यह नुकसानदायक भी हो सकता है।

गुग्गुल के फायदे – गुग्गुल की तासीर गर्म होती है, यह स्वाद में कड़वा होता है। गुग्गुल का वानस्पतिक नाम कौमीफोरा वाइटिआइ है। इसे गूगल और गुग्गुलु के नाम से भी जाना जाता है। गुग्गुल गोंद को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। गुग्गुल विटामिंस, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होता है।

1. डायबिटीज में फायदेमंद – आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज वात और कफ दोष के असुंतलन के कारण होता है। गुग्गुल  में वात और कफ को कम करने वाले गुण होते हैं, इसलिए इसे डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी माना जाता है। गुग्गुल इंसुलिन का उत्पादन करने में मदद करता है, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। डायबिटीज रोगी गुग्गुल का सेवन डॉक्टर की सलाह पर कर सकते हैं।

2. कब्ज से राहत दिलाए – पाचन तंत्र में गड़बड़ी की वजह से गैस, अपच और कब्ज की समस्या होती है। गुग्गुल पाचन में सुधार करता है। गुग्गुल का चूर्ण एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। पाचन की ठीक रखने के लिए आप गुग्गुल का सेवन कर सकते हैं।

3. त्वचा के लिए लाभकारी- आयुर्वेद में गुग्गुल का उपयोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है। गुग्गुल में कषाय गुण होता है, जो त्वचा की परेशानियों को दूर करता है। गुग्गुल त्वचा के मुहांसों से निजात दिलाता है। लेकिन गुग्गुल की तासीर गर्म होती है, इसलिए पित्त प्रकृति वाले लोगों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। गुग्गुल रूखी त्वचा का कारण भी बन सकता है।

4. जोड़ों के दर्द में लाभकारी – जोड़ों में दर्द और सूजन शरीर में वात दोष बढ़ने के कारण होती है। गुग्गुल वात को संतुलन में रखती है, इससे दर्द से राहत मिलती है। गुग्गुल का सेवन हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। साथ ही गुग्गुल में इंफ्लामेटेरी गुण होते हैं, जो सूजन से राहत देने में मदद करते हैं। गुग्गुल गठिया रोग में भी फायदेमंद होता है।

5. घाव ठीक करे गुग्गुल- अगर आपको कोई चोट लगती है, तो इसके घाव को भरने में समय लग सकता है। गुग्गुल चोट के घाव को जल्दी ठीक करने में सहायक होता है। यह घाव के जलन और दर्द से भी राहत दिलाता है। घाव पर गुग्गुल का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें।

गुग्गुल का नुकसान- अगर गुग्गुल का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए, तो यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है। यह मोतियाबिंद और ड्राय स्किन की समस्या पैदा कर सकते हैं। इसलिए आपको गुग्गुल का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सम्राट चौधरी आज लेंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ, दो डिप्टी सीएम भी देंगे साथ; नीतीश युग के बाद नए अध्याय की शुरुआत     |     महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन और सीटों का नया गणित     |     Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अधिकार, चुनाव नतीजों पर भी कही ये बात     |     Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इन गढ़ों का पूरा सियासी समीकरण     |     Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार     |     Noida News: ‘ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?’ नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को लेकर की ये मांग     |     Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेहतर? जानें समय और टोल का अंतर     |     Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का ‘जय श्री राम’ कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में राजनीतिक बहस शुरू     |     Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल का रिकॉर्ड     |     Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी ‘फ्लड प्रोटेक्शन वॉल’; जानें पूरा रूट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें