Eggshells Reuse Tips: अंडे के छिलके फेंकने की गलती न करें! गार्डनिंग से लेकर स्किनकेयर तक, जानें इनके 5 जादुई इस्तेमाल

कहते हैं संडे हो या मंडे… रोज खाओं अंडे. अंडे को अलग-अलग तरीकों से खाया जाता है क्योंकि इसे हेल्दी माना जाता है. ये प्रोटीन समेत कई दूसरे तत्वों का बेस्ट सोर्स है. रेस्टोरेंट्स या दुकानों पर अंडे की कई डिश मिलते हैं लेकिन घरों में अमूमन हर कोई इन्हें उबालकर या ऑमलेट बनाकर खाता है. उबालकर या ऑमलेट बनाने के बाद ज्यादातर लोग अंडे के छिलको को कूड़े में फेंक देते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि इस तरह हम अपना नुकसान कर रहे होते हैं. लोग समझते हैं कि ये बेकार है पर क्या आप जानते हैं कि इन्हें घर के कामों में फिर से यूज किया जा सकता है.

कूड़े में फेंके जाने वाले अंडे के छिलके गुणों का खजाना है? छिलकों में अंडे की तरह कैल्शियम होता है. इसलिए इन्हें किचन से लेकर गार्डनिंग तक यानी कई जगहों पर फिर से यूज में लिया जा सकता है. ये हमारे घर की खूबसूरती बढ़ाने में भी काम आ सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आप किन तरीकों को आजमाकर अंडे के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

अंडे के छिलकों को इस तरह करें इस्तेमाल

ग्राइंडर के ब्लेड के लिए- अंडे के छिलके थोड़े बहुत कार्ड होते हैं इसलिए आप इनसे अपनी मिक्सी या ब्लेंडर के ब्लेड को शॉर्प कर सकते हैं. अपने ग्राइंडर या ब्लेंडर जार के ब्लेड को शॉर्प बनाने के लिए इसमें अंडे के छिलकों को डालें और थोड़ी देर मशीन चलाएं. इसी में इसका चूरा बना जाएगा और इससे ब्लेड काफी हद तक शॉर्प बन सकते हैं.

मिट्टी के लिए खाद- आप चाहे तो अपने प्लांट्स को हरा-भरा बनाने के लिए अंडे के छिलकों का यूज कर सकते हैं. माना जाता है कि इनमें कैल्शियम होता है जो प्लांट्स की लाइफ के लिए अच्छा होता है. ब्लेंडर से पीसे हुए अंडे के छिलकों के पाउडर को खाद में मिलाएं. समय-समय पर इस होममेड खाद को पौधों में डालें क्योंकि ऐसा करने से ये मजबूत और हेल्दी बनते हैं. अंडे के छिलकों को यूज करने से पहले इन्हें साफ करना न भूलें.

कीड़ों से पेड़-पौधों का बचाव- कीड़ों-मकौड़ों से पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचता है. इनसे प्लांट्स को बचाने के लिए भी अंडे के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है. पेड़-पौधों के आसपास अंडे के छिलकों को डाल दें. कहते हैं कि इनके नुकिले टुकड़े कीड़ों को चलने में दिक्कत पैदा करते हैं. ऐसे में पेड़-पौधों की सेफ्टी की जा सकती है.

जिद्दी दाग होंगे गायब- कड़पों की प्रेस, जले हुए बर्तन को साफ करने में अंडे के छिलके बहुत काम आ सकते हैं. इसके लिए अंडे के छिलकों को पीसकर पाउडर बना लें. इस पाउडर को डिश वॉश या बर्तन साफ करने के साबुल में मिलाकर घोल तैयार करें. अब स्क्रबर की मदद से जिद्दी दागों को साफ करें.

कांच और बोतलें करें साफ- ऐसी कई बोतलें या बर्तन होते हैं जिनमें सफाई के लिए हाथ ठीक से जा नहीं पाता है. इनके छिलकों की मदद से इनमें अंदर मौजूद गंदगी या चिकनाई को हटा सकते हैं. गुनगुने पानी में छिलकों का पाउडर और साबुन मिलाएं. अब इस पानी को बोतल में डालें और अच्छे से शेक करें. जोर से हिलाने के बाद कुछ देर के लिए छोड़ दें क्योंकि ऐसा करने से जमी गंदगी बाहर निकल जाएगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमा     |     Bhilai Cyber Fraud: भिलाई में शेयर मार्केट के नाम पर 16.66 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप लिंक से बिछाया था जाल     |     allianwala Bagh: जलियांवाला बाग शहादत दिवस पर राष्ट्रीय दिशा मंच ने जयस्तम्भ चौक पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |     Dhamtari Crime: धमतरी में हेरोइन बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का सामान और नकदी बरामद; पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Surajpur Crime: सूरजपुर में नाबालिग से शोषण का आरोप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में; जांच शुरू     |     Raipur News: रायपुर में बड़ी कार्रवाई, 11 बाल श्रमिकों को किया गया रेस्क्यू; कलेक्टर के आदेश पर एक्शन से मचा हड़कंप     |     MP BJP Core Group Meeting: मप्र भाजपा कोर ग्रुप की पहली बैठक आज, UCC और महिला आरक्षण बिल पर होगा बड़ा मंथन; जानें क्या है पार्टी का प्लान     |     MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारी! विशेष कमेटी के गठन को मंजूरी और 8 नए वन स्टॉप सेंटर खोलने का बड़ा फैसला     |     Census New Guidelines: जनगणना में महिलाओं का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन     |     Ujjain Crime: उज्जैन में हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला, दो युवक भी झुलसे; इलाके में भारी तनाव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें