LIC से जुड़ी 4 बड़ी बातें, कंपनी के IPO में इन्वेस्ट करने का है इरादा तो पहले इन्हें जान लें


LIC IPO भारत सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को बाजार में लाने के लिए रविवार को पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष दस्तावेजों का मसौदा (डीआरएचपी) दाखिल किया। कंपनी की एंबेडेड वैल्यू 5.39 लाख करोड़ रुपये (72 बिलियन डॉलर) आंकी गई है।

नई दिल्ली, रॉयटर्स। भारत सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को बाजार में लाने के लिए रविवार को पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष दस्तावेजों का मसौदा (डीआरएचपी) दाखिल किया। कंपनी की एंबेडेड वैल्यू 5.39 लाख करोड़ रुपये (72 बिलियन डॉलर) आंकी गई है। एंबेडेड वैल्यू जीवन बीमा कंपनियों में भविष्य के नकदी प्रवाह का एक प्रमुख पैमाना है। ऐसे में चलिए, कंपनी के आईपीओ के बाजार में आने से पहले इसके बारे में कुछ प्रमुख बातें जान लेते हैं।

ये भी पढ़ें: पॉप्युलर गेम Garena Free Fire समेत 53 चीनी ऐप हुए बैन, यहां देखें पूरी लिस्ट

परिसंपत्तियां

30 सितंबर, 2021 तक एलआईसी की प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) 39.56 ट्रिलियन रुपये थी। यह एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में सभी निजी जीवन बीमा कंपनियों के कुल एयूएम के तीन गुना से भी अधिक थी। सबसे बड़े घरेलू संस्थागत निवेशक एलआईसी ने अपने एयूएम का 25% इक्विटी में निवेश किया है।

मुकाबला

ये भी पढ़ें: Mutual Funds और Equity में निवेश को लेकर कैसी हो आपकी योजना, जानें एक्सपर्ट की राय

निजी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा के बीच भी LIC अपनी बाजार हिस्सेदारी 66% पर बनाए रखने में सक्षम है। हालांकि, कुछ अन्य कंपनियों की तुलना में नया कारोबार धीमी गति से बढ़ रहा है। मार्च 2021 को समाप्त वर्ष में एलआईसी के सकल लिखित प्रीमियम में 6.30% की वृद्धि हुई, जबकि एसबीआई लाइफ के 24% और एचडीएफसी लाइफ के 18% बढ़े। एसबीआई लाइफ के 20% और एचडीएफसी लाइफ के 26.10% की तुलना में एलआईसी का नया व्यापार मार्जिन 9.90% था।

पॉलिसीधारक और एजेंट

एलआईसी के पास 283 मिलियन पॉलिसीधारक हैं और 1.35 मिलियन पंजीकृत एजेंटों के साथ देश में सबसे बड़ा एजेंट नेटवर्क है। आईपीओ में, फर्म पॉलिसीधारकों के लिए शेयरों का एक निश्चित प्रतिशत भी निर्धारित करेगी, जो ऑफर साइज के 10% से अधिक नहीं होगा जबकि कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्सा इक्विटी शेयर पूंजी के 5% से अधिक नहीं होगा। मार्च 2021 के अंत तक एलआईसी ने 114,498 लोगों को रोजगार दिया।

जोखिम

ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस में बीमा दिग्गज ने कुछ जोखिमों को चिह्नित किया है, जैसे कि भविष्य में इसे अतिरिक्त पूंजी की आवश्यकता हो सकती है और यह गारंटी नहीं दे सकता है कि यह उस पूंजी को “स्वीकार्य शर्तों पर या बिल्कुल भी” जमा करने में सक्षम होगा। फाइलिंग के अनुसार, एलआईसी को आईडीबीआई बैंक में अतिरिक्त पूंजी लगाने की भी आवश्यकता हो सकती है, जिससे इसकी बैलेंस शीट पर और दबाव पड़ सकता है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री रविदास का स्थान अद्वितीय, दत्तात्रेय होसबाले ने बताया उन्हें सामाजिक समरसता का प्रेरणास्त्रोत     |     “अब नहीं डूबेगी दिल्ली!”—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभराव खत्म करने का मास्टरप्लान तैयार     |     “सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा”—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उज्जैन में बड़ा ऐलान; सीएम मोहन यादव से करेंगे ये खास मांग!     |     LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें अपने शहर के हालात     |     दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का शानदार समापन     |     PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब ‘महाजंगलराज’ नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार की विदाई का किया ऐलान     |     Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सांड; पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव     |     मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार ने उठाया, जानें कैसे उठाएं लाभ     |     Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा मास्टरप्लान; जानें युद्ध की 5 बड़ी वजहें     |     PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यवहार; अब विकास की मुख्यधारा में है नॉर्थ-ईस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें