प्रधानमंत्री बोले- चारों खाने चित हो चुके हैं परिवारवादी, यूपी दस दिन पहले मनाएगा रंगों की होली

UP Vidhan Sabha Election 2022 कानपुर देहात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पंडाल के मंच पर पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनसभा से आसपास के दस विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए माहौल बनाएंगे।

कानपुर, जागरण संवादाता : प्रधानमंत्री ने कहा है कि गोवा में चुनाव लड़ रहे ममता बनर्जी की टीएमसी के नेता के इंटरव्यू में दिये जवाब का चुनाव को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिये और वहां के मतदाताओं को भी अपने वोटों से जवाब देना चाहिये जो बंटवारे की बात करते हैं। उन्होंने कहा है कि यूपी में चुनाव के दो चरणों से सामने आ रही चार बातों से घोर परिवारवादी चारों खाने अभी से चित हो गए हैं। यूपी लोग रंगों की होली दस दिन पहले ही मनाएंगे, दस मार्च को चुनाव नतीजे आते ही धूमधाम से रंगों की होली मनेगी। वह कानपुर देहात के शहबाजपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

कानपुर देहात के शहबाजपुर में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आपका ये प्यार निरंतर प्रेरित करता है कि आपके लिए दिन रात मेहनता करूं और खुद को खपाता रहूं। कानपुर और कानपुर देहात बिठूर की इस पावन धरती पर हमे गुरु परंपरा से लेकर आजादी तलक हर प्रकार का जीवन में एक ललक नजर आती है। हमारे साथ जालौन के लोग भी वर्चुअली जुड़े हैं, हाथ से बने रंग बिरंगे कागजों के लिए प्रसिद्ध जालौन की धरती को भी प्रणाम करता हूं। कहा, कानपुर देहात का एक और वजह से बहुत आभारी हूं, कानपुर देहात ने अपने सपूत को देश के सर्वोच्च पद पर भेजा है। हमारे आदरणीय राष्ट्रपति से मिलने जाता हूं तो मुझसे कानपुर देहात जिले के जीवन के बारे में इतनी बातें बताते हैं। उनके दिल में यहां के लोगों के लिए जो प्यार वो उनकी बातों से आसानी से समझ में आता है। आज उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण और उत्तराखंड व गोवा में मतदान हो रहा है। मैं सभी मतदाताओं विशेषकर पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं से कहूंगा वोट जरूर करें ताकि अागे याद रहेगा कि कितनी छोटी उम्र में वोट डाला था।

उन्होंने कहा कि आज जब गोवा में चुनाव में हो रहा है तो देश के मतदाताओं के सामने खासकर गोवा के मतदाताओं के सामने एक बात से अवगत कराना चाहता हूं- मैंने कल गोवा के एक अखबार का इंटरव्यू देखा। चुनाव गोवा में चल रहा है और यहां ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के एक नेता पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनसे पूछा गया कि गोवा में आपकी पार्टी का वजूद तो है नहीं तो यहां चुनाव लड़ने क्यों आए हैं, उन्होंने जो जवाब दिया उसे देश के इलेक्शन कमीशन को गौर करने जैसा है, हिंदुस्तान के मतदताओं को भी गौर करने जैसा है और यूपी के मतदाताओं को भी गौर करने जैसा है। बंगाल की टीएमसी पार्टी कहती है कि हमने तो उस पार्टी से इसलिए गठबंधन किया है कि हम गोवा में हिंदू वोटों को बांटना चाहते हैं। ये हिम्मत, क्या लोकतंत्र और सेक्युरिज्म है, ये खुलेआम कहें कि हम हिंदू वोटों को बांटना चाहते हैं, ये किसके वोट इकट्ठा करना चाहते हैं। ये भेदभाव और क्या ये भाषा लोकतंत्र की है। गोवा के मतदाताओं से कहना चाहता हूं कि ये मौका है इस प्रकार की राजनीति को दफना देने का।

उन्होंने कहा कि यूपी के पहले चरण कीवोटिंग और दूसरा चरण का ट्रेंड आया है, इसमें चार बातें साफ कर दी है। इसमें पहली कि भाजपा की सरकार योगी जी की सरकार फिर से आ रही है, जोर शोर से आ रही है, गाजे बाजे के साथ आ रही है। दूसरा हर जाति, बिरादरी, वर्ग के लोग बिना बंटे, गांव और शहर बिना बंटे और बिना भ्रम में पड़े एक जुट होकर यूपी के तेज विकास के लिए वोटिंग करके पहले फेज में बीजेपी को बहुत आगे बढ़ा दिया और दूसरा फेज भी बढ़ रहा है। तीसरा हमारी मताओं और बहनों ने बीजेपी की जीत का झंडा खुद उठा लिया है। माताओं और बहनों ने सुरक्षा के नाम और सम्मान पूर्वक जो जीवन मिल रहा है उसके बीजेपी को जिताने का झंडा उठा लिया है। चौथा- मेरी मुस्लिम बहनें चुपचाप बिना शोर किए अौर मन बनाकर मोदी को आशीर्वाद देने घर से निकल रही हैं। हमारी मुस्लिम महिलाएं, बहनें-बेटियां जानती हैं कि जो सुख दुख में काम आता है, वही अपना होता है। इन चार बातों ने ही घोर परिवारवादी लोगों को चारों खानों पर चित कर दिया है, उनको पराजित कर दिया है। यूपी के लोगों ने इन्हें 2014 में हराया, 2017 में फिर से हराया और 2019 में फिर एक बार हराया और अब 2022 में भी घोर परिवारवादी फिर से हारेंगे। इस बार उत्तर प्रदेश में रंगों वाली होली दस दिन पहले ही मनाई जाएगी, दस मार्च को ही चुनाव नतीजे आएंगे तो धूमधाम से रंगों की होली शुरू हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि ये परिवारवादी लोग चुनाव में आते है तो नया पार्टनर लाते है। नए साथी के कंधे से चलते हैं और हर चुनाव में साथी बदलते हैं, वो आपका साथ क्या देंगे। जो चुनाव में साथ की बात करते हैं और उसके बाद लात मार देते है, ऐसे लोगों पर भरोसा कर सकते हैं, क्या साथ चल सकते है। जो परिवार लेकर चलते हैं, वो युवाओं, माताओं और बहनों का भला करेंगे क्या।

इससे पहले मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना जैसी महामारी में वैक्सीन देकर देश को बचाया है। इसलिए वैक्सीन के लिए दुष्प्रचार करने वालों को वोट की चोट से करारा जवाब दीजिए, जो बचाएगा वो सच्चा साथी है, जो गुमराह करेगा वो अवसरवादी है। पहले भूख से मौतें होती थीं लेकिन अब डबल इंजन की सरकार है तो डबल डोज राशन मिल रहा हैं।

कानपुर में वर्चुअल भी देखा जाएगा भाषण : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोमवार को कानपुर देहात में होने वाली जनसभा को भाजपाई कानपुर में भी वर्चुअल देखेंगे। इसके लिए 43 मंडलों में एलईडी लगाकर व्यवस्था की  है। कानपुर उत्तर जिला में 14, दक्षिण में 13 और ग्रामीण के 16 मंडल में पीएम के भाषण सुनने की व्यवस्था की गई है। नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें सभी प्रकोष्ठों व विभागों के संयोजकों को अपने-अपने मंडल में वर्चुअल रैली में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि उत्तर जिला में 14 मंडलों में बड़ी स्क्रीन से इसे देखा। दक्षिण जिला के मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 13 मंडलों में वर्चुअल सभा को सुना। सभी स्थानों पर पांच सौ कार्यकर्ताओं की व्यवस्था की गई।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, अब 17 नवंबर को होगी अगली पेशी     |     Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला ‘प्रगति’ रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी     |     Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्रकारों की याचिका पर 17 नवंबर को होगी सुनवाई     |     Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तनाव से बचने के आसान तरीके     |     डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता पर खतरे की आशंका     |     Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा; सीटीआई ने की तारीख बदलने की मांग     |     Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नितिन गडकरी ने E20 विरोध को बताया पेड कैंपेन     |     Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के पास मिला     |     Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन, नलखेड़ा में बगलामुखी लोक का भी शुभारंभ     |     Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम सूखाग्रस्त; किसानों को मिलेगा राहत पैकेज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें